फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants has firing and attacked on former village head and family members in Bhawanpur of Meerut

Crime: हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने घर घुसकर चलाई गोली, पांच लोग घायल, गुहार लगाने पहुंचे तो पुलिस ने टरकाया

Sat, 17 Sep 2022 10:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Sep 2022 10:28 PM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने घर में घुसकर गोली चला दी, जिससे पूर्व प्रधान का बेटा गोली लगने से घायल हो गया। हमले में पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Miscreants has firing and attacked on former village head and family members in Bhawanpur of Meerut
गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान के बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में प्रधान पति हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने पूर्व प्रधान बाबू के घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग कर दी। गोली पूर्व प्रधान के बेटे मुनाफ के पैर में जा लगी। परिवार के लोग दौड़े तो हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घायल थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इसके बाद पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां सीओ सदर देहात पूनम चौधरी ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान बाबू के बेटे मुनाफ का आरोप है कि प्रधान पति शहजाद हिस्ट्रीशीटर है। आए दिन छोटी-छोटी बात पर ग्रामीणों से झगड़ता रहता है। बच्चों के बीच हुए मामूली से झगड़े को लेकर शनिवार सुबह अपने साथियों के साथ हथियार व लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आया और हमला कर दिया। हत्या करने की नीयत से तमंचे से फायर किया। गोली उसके पैर में लगी। भाई वहाब बीच-बचाव कराने आया तो उसे लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक समेत हाजी इकबाल गैंग के पांच सदस्य भेजे गए जेल, इस मामले हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले हमलावर फरार हो चुके थे। इसके बाद घायल मुनाफ, अब्दुल वहाब, वाहिद व पप्पू को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां सीओ सदर देहात पूनम चौधरी ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और इंस्पेक्टर नीरज मलिक को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने गांव पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों पक्षों के लोग तमंचे लहराते नजर आए। 

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है अमेरिका का वांटेड रत्नेश भूटानी: STF ने दबोचा तो खुल गए 25 साल के बड़े राज, हर कोई हैरान

11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि गोली से घायल मुनाफ की शिकायत पर प्रधान पति शहजाद पुत्र शौकत, मशरूर पुत्र शौकत, आमिर पुत्र सदाकत, महराजुद्दीन पुत्र शमशेर, आसिफ पुत्र सदाकत, नौशाद पुत्र सराफत, नौशाद पुत्र खलील, इमरान पुत्र शकील, सदाकत पुत्र शमीम अहमद, कादिर पुत्र साजिद और गुलाब पुत्र शमशेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed