फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कौन है अमेरिका का वांटेड रत्नेश भूटानी: STF ने दबोचा तो खुल गए 25 साल के बड़े राज, हर कोई हैरान

Sat, 17 Sep 2022 09:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Sep 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Who is wanted Ratnesh Bhutani of America: arrested by STF from Agra and big secrets of 25 years were opened
रत्नेश भूटानी उर्फ गोल्डी - फोटो : amar ujala

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बच्ची से दुराचार के मामले में वांछित आरोपी कंकरखेड़ा बाईपास स्थित अमनताश होटल के मालिक रत्नेश भूटानी उर्फ गोल्डी को शनिवार एसटीएफ मेरठ ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। यहां से तिहाड़ जेल में भेज दिया गया। 



वर्ष 2006 में भूटानी के खिलाफ कैलिफोर्निया में यह मुकदमा पंजीकृत हुआ था। नौ नवंबर 2021 को अमेरिकी सरकार ने इंटरपोल के जरिए टॉप-10 की सूची में शामिल भूटानी के वांटेड होने की रिपोर्ट भारत सरकार को दी गई थी। अगस्त 2022 में डीजीपी ने एसटीएफ को भूटानी की गिरफ्तारी का टॉस्क दिया था।

Who is wanted Ratnesh Bhutani of America: arrested by STF from Agra and big secrets of 25 years were opened
रत्नेश भूटानी - फोटो : amar ujala

एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक, भूटानी बिल्डिंग गोविंदपुरी मोदीनगर निवासी रत्नेश उर्फ गोल्डी को आगरा स्थित हरिपर्वत थाना क्षेत्र के कैनरा बैंक परिसर रीजनल कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। भूटानी के खिलाफ अमेरिका से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसे गिरफ्तार कर प्रत्यर्पण करने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया गया था। 

Who is wanted Ratnesh Bhutani of America: arrested by STF from Agra and big secrets of 25 years were opened
Wanted American citizen - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ की पूछताछ में भूटानी ने बताया कि 1996-97 में वह अमेरिका में अपने चाचा के पास चला गया था। वर्ष 2001 में अमेरिका में एक विस्फोट होने के बाद बाहरी नागरिकों का सत्यापन होने लगा था। इसके चलते भूटानी ने अमेरिका की एक युवती से शादी कर वहां की नागरिकता ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is wanted Ratnesh Bhutani of America: arrested by STF from Agra and big secrets of 25 years were opened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

यहां रहते समय ही वर्ष 2006 में कैलिफोर्निया में बच्ची से दुष्कर्म का आरोप भूटानी पर लगा और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 2007 में भूटानी लंदन के रास्ते से मुंबई में आकर अपने भाई ऋषि भूटानी के साथ फिल्म उद्योग में काम करने लगा। भूटानी मुंबई से मेरठ भी आ गया। यहां कंकरखेड़ा बाईपास पर अमनताश होटल का संचालन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Who is wanted Ratnesh Bhutani of America: arrested by STF from Agra and big secrets of 25 years were opened
सांकेतिक तस्वीर

एसटीएफ के अनुसार अमेरिका की टॉप-10 की सूची में नौवां नाम भूटानी का था। अमेरिका ने भूटानी का वारंट जारी कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। इंटरपोल के जरिए पत्राचार के बाद यूपी के डीजीपी और सीबीआई ने भूटानी के वांटेड होने की जानकारी प्रदेश के सभी अधिकारियों को दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed