{"_id":"5cb5d3aebdec2214720fc5fb","slug":"misbehaved-with-a-little-girl-by-teacher-including-other-man-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिक्षक समेत दो लोगों ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिक्षक समेत दो लोगों ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 16 Apr 2019 06:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Apr 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
एक शिक्षक व उसके साथी ने उसके घर ट्यूशन पढ़ने आने वाली अपने स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने नगीना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी नाबालिग बेटी गांव के एक स्कूल में पढ़ती है, वह स्कूल के ही एक शिक्षक से उसके घर पर गांव में ही ट्यूशन पढ़ने जाती थी। पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने जनवरी में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिक्षक के एक अन्य साथी ने भी मार्च में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले के एक आरोपी शिक्षक शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी अंकुर को गिरफ्तार करने के लिए कोशिश की जा रही है। छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/