{"_id":"6a5cd831e7765cc2fb00295b","slug":"meeruts-abhay-bowled-at-a-speed-of-137-kmh-meerut-news-c-72-1-mct1009-156440-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ के अभय ने 137 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से डाली गेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ के अभय ने 137 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से डाली गेंद
विज्ञापन
यूपी स्पीड हंट : यूपीसीए की ओर से चुने गए 12 गेंदबाजों में 2 मेरठ के
-अनुराग ने 135 किमी प्रति घंटा की रफ्ततार से की गेंदबाजी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नोएडा में यूपी स्पीड हंट के तहत आयोजित ट्रायल में मेरठ के दो तेज गेंदबाजों ने अपनी जगह बनाई है। मेरठ के अभय सरोहा ने 137 और अनुराग ने 135 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। बुलंदशहर के शुभम अभी तक सभी जिलों में हुए ट्रायल में सबसे अधिक 143 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज रहे।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पुरुष और महिला दोनों वर्ग से तेज गेंदबाजों की तलाश की जा रही है। आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, नोएडा समेत तमाम जिलों में कैंप लगाकर तेज गेंदबाजों की तलाश की गई। मेरठ में भी जुलाई के पहले सप्ताह में कैंप लगाया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह कैंप 14 और 15 जुलाई को नोएडा में लगाया गया।
नोएडा में हुए ट्रायल में अभी तक सभी जिलों में हुए ट्रायल में सबसे अधिक तेज गेंदबाजी करने वाले बुलंदशहर के शुभम सामने आए। उन्होंने 143 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। नोएडा में हुए ट्रायल के बाद चयनित हुए 12 खिलाड़ियों की सूची यूपीसीए से सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की गई। इसमें अभय सरोहा ने 137 किमा प्रति घंटा तो अनुराग ने 135 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर जगह बनाई। बुलंदशहर के शुभम 143 किमी प्रतिघंटा के साथ पहले, मुजफ्फरनगर के जीशान 139 की स्पीड के साथ दूसरे, बागपत के इरशाद 138 की स्पीड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अमरोहा के मोहम्मद हुसैन और मेरठ के अभय ने 137 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली।
विज्ञापन
शामली के जतिन और बिजनौर के भव्य प्रताप की 135 की स्पीड रही। हापुड़ के अपूर्व, मुजफ्फरनगर के आयुष मेरठ के अनुराग और सहारनपुर के अजय तोमर ने 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली।
143 की स्पीड के साथ प्रदेश में शुभम सबसे तेज
अभी तक हुई ट्रायल प्रक्रिया की बात करें तो
यूपीसीए क्रिकेट के सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के जीशान ने 139 की स्पीड से गेंद फेंकी। कानपुर में हुए ट्रायल में 138 की स्पीड के साथ सौरभ पहले स्थान पर रहे। आगरा में हुए ट्रायल में 135 की स्पीड के साथ शौर्य पहले स्थान पर रहे। लखनऊ में हुए ट्रायल में 138 की स्पीड के साथ बाराबंकी के शक्ति पहले पर रहे। गोरखपुर में हुए ट्रायल में कुशी नगर के सतीश 138 की स्पीड के साथ पहले स्थान पर रहे। प्रयागराज में हुए ट्रायल में 134 की स्पीड के साथ वंश पहले स्थान पर रहे।