फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: wait over for the new year, celebration will be held on disco theme, danced on retro theme

Meerut: नए साल का बेसब्री से इंतजार, डिस्को थीम पर मनेगा जश्न, रेट्रो गीतों पर थिरकेंगे कदम

Wed, 28 Dec 2022 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Dec 2022 11:34 AM IST
सार

नए साल के जश्न के लिए मेरठ समेत सभी शहरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि इस बार कंपकंपाती ठंड में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए होटल, रेस्टॉरेंट व सोसाइटी में तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
Meerut: wait over for the new year, celebration will be held on disco theme, danced on retro theme
नया साल - फोटो : Pixabay

विस्तार

नए साल के जश्न के लिए महिला और सामाजिक संगठनों ने भी अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। कंपकंपाती ठंड में भी नए साल के आगाज का जोश कम न होगा। डिस्को थीम पर 80 व 90 दशक के रेट्रो गीताें पर खूब थिरकेंगे। शहर में विभिन्न महिला संगठनों में नए साल पर कार्यक्रम होंगे। गुरुवार से आयोजन शुरू होंगे। इनमें मॉडर्न लुक में सजकर महिलाएं खूब धमाल करने वाली हैं। लायंस क्लब, महिला विकास परिषद, योगांजलि और अन्य संस्थाओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


अग्र चेतना परिषद की अध्यक्ष रीना सिंघल ने बताया कि इस वर्ष डिस्को थीम पर पार्टी होगी। पिया तू...अब तू आजा.. आई एम ए डिस्को डांसर...जैसे रेट्रो गीतों पर धमाल मचाने की तैयारी है। ड्रेस कोड मॉडर्न रखा गया है। इसके साथ तंबोला व अन्य मनोरंजक खेल भी होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खुद के लिए समय निकालकर पार्टी करना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut News Live: तुनिषा सुसाइड से जुड़े शीजान का मेरठ से गहरा नाता, क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कविता जैन ने बताया कि केविस्ट लेडीज क्लब में पांच जनवरी को महिलाएं मॉडर्न परिधानों में अनेक मनोरंजक खेलों का आनंद लेंगी। सभी महिलाएं ड्रेस कोड के अनुसार सजकर आएंगी। ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक प्लाजो और ओवरकोट ड्रेस कोड रखा गया है। आने वाले साल का भव्य जश्न के साथ स्वागत होगा।
 
सोसाइटी में समूह में होगा जश्न
नए साल की खुशी आपस में बांटने के मकसद से घर, आंगन, मोहल्ले, पड़ोसियों के घर भी समूह आयोजन होंगे। सोसाइटी की महिलाएं एक दूसरे के घर इकट्ठा होकर खूब धमाल मचाएंगी। शास्त्रीनगर की सोनल विश्नोई ने बताया कि सहेलियों ने 31 दिसंबर को पार्टी प्लान की है। वहीं, सोसाइटी की गलियों में डीजे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed