फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: छात्राें के दो गुटों में फायरिंग, SSP ने इंस्पेक्टर सहित तीन को किया निलंबित

Wed, 28 Dec 2022 09:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 PM IST
खास बातें

मेरठ के मवाना निवासी क्रिकेटर शिवम मूवी को एक और नया मुकाम हासिल हुआ है। वही मुंबई में हुए तुनिषा शर्मा सुसाइड केस से जुड़े शीजान खान का मेरठ से गहरा नाता सामने आया है।

विज्ञापन
Meerut News Live: cricketer shivam Mavi enters in International cricket, west up latest news
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

08:48 PM, 28-Dec-2022
जनकपुरी इंस्पेक्टर सहित तीन निलंबित

सहारनपुर में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने विवेचनाओं का समय से निस्तारण न करने पर थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम सहित तीन को निलंबित किया।

एसएसपी ने पिछले दिनों फरियादियों की समस्याओं और मामलों की विवेचनाओं का समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार रात एसएसपी ने थाना जनकपुरी गए थे। उन्होंने अर्दलीरूम का निरीक्षण भी किया, जहां पर उन्होंने दर्ज मामलों की समीक्षा की। एसएसपी को मामलों में लापरवाही नजर आई। जिसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की।
06:39 PM, 28-Dec-2022
सहारनपुर में फर्जी कागजात तैयार कर छात्रवृत्ति प्राप्त करने के मामले में एक और आरोपी को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने रूपेंद्र राय निवासी गांव सैफलपुर जिला फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के मोहाली में एक कॉलेज में नौकरी करता था और छात्रवृत्ति के लिए कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हुआ था। आरोपी सहारनपुर के चिलकाना रोड निवासी मोनिस के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करता था। आरोपी फर्जी छात्रवृत्ति के फॉर्म को कॉलेज के नाम से भरकर छात्रवृत्ति प्राप्त कर लेते थे। इनके कई साथी हैं, जो फरार है। इनमें कई युवा भी शामिल हैं, जो अपने दस्तावेज रूपेंद्र और मोनिस को देते थे। आरोपी छात्रवृत्ति मिलने के बाद आपस में पैसा बांट लेते थे। पुलिस फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
05:00 PM, 28-Dec-2022
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में गारमेंट्स व्यापारी पवन कुमार वितराना के आईसीआईसीआई बैंक शाखा के खाते से किसी ने 17.68 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित व्यापारी ने बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मोहल्ला सड़कपार संजय कालोनी निवासी पवन कुमार वितराना की मेन रोड पर गारमेंट्स व जनरल स्टोर की दुकान है। उनका कस्बे की आईसीआईसीआई बैंक शाखा में खाता है, जिसमें 17 दिसंबर 2022 तक 30 लाख 51 हजार 611 रुपये जमा थे। इसके बाद वह जब अपना खाता चेक करने पहुंचे, तो उसमें से 17 लाख 68 हजार 727 रुपये गायब थे। उनका कहना है, कि उन्होंने यह रकम नहीं निकाली और न ट्रांजक्शन से संबंधित कोई ओटीपी नंबर उनके फोन मैसेज में आया।

पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर बेहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है, कि व्यापारी के खाते से अधिकतर रकम जनपद के ही कई कस्बों में भेजी है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि बैंक से व्यापारी के खाते की स्टेट्स रिपोर्ट निकलवायी गई है। उससे यह पता लगाया जा रहा है, कि किन-किन खातों में ट्रांजक्शन की गई है।

ब्रांच स्तर से किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हुई।कॉरपोरेट ऑफिस से खाते का एटीएम कार्ड जारी कराया गया है और उसके बाद ओटीपी से व्यापारी के खाते ट्रांजक्शन की गई है। उन्होंने डिटेल मंगाई है। -रवित राठी, शाखा प्रबंधक  आईसीआईसीआई बैंक 
03:52 PM, 28-Dec-2022

सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

अंबेहटा में गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात खेड़ा अफगान गांव निवासी रिंकू(28) पुत्र नरेश  बाइक द्वारा गंगोह से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह अंबेहटा में नकुड तिराहे पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। जिस कारण बाइक सवार रिंकू नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी सचिन कुमार त्यागी का कहना है कि शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
03:12 PM, 28-Dec-2022

बागपत में खेलकूद प्रतियोगिता मे दौड में आरती रही प्रथम।

खेलकूद प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
रटौल स्थित तेजस इस्टीट्यूट एण्ड ट्रेनिंग महाविद्यालय में चल रहा स्काउट एण्ड गाइड शिविर में छात्र छात्राओं को ज्ञान,रोगी उपचार के लिए विभिन्न स्टेरचर बनाना सिखाया वही खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मी०दौड में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खैला मोड के समीप स्थित तेजस इस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग महाविद्यालय में स्काउट एंड गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को समान्य ज्ञान और रोगीयों के लिए अनेक प्रकाश के स्ट्रेचर बनाना सिखाया गया। पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, आचंल द्वतीय व नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड में स्वेता प्रथम व छवि ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो टीम में बीए द्वतीय वर्ष की टीम नें बीए तृतीय वर्ष की टीम को हराया। वहीं कबड्डी में दोनो टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मौके पर कालेज प्रबंधक विपिन कुमार नें छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा खेलकूद मे भी  कॅरियर बनाने की अपार संभावनाएं है।
03:00 PM, 28-Dec-2022
बिजनौर के पास गांव झलरी में प्रशासन ने चौपाल लगाई. इस दौरान ग्रामीणों से खेतों में पशु ना छोड़ने की अपील की। साथी गांव में पशु रजिस्टर भी तैयार किया।

डीएम उमेश मिश्रा ने ग्रामीणों को खेत में पशु खुला छोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। फसल को बढ़ाने आधुनिक और जैविक तरीके अपनाने की अपील भी की। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि पहले लोग पशुओं के गोबर से खाद बनाकर खेतों में डालते थे। अब भी किसानों को ऐसा ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 28-Dec-2022

मेरठ के नौचंदी मैदान में लगा मेरठ महोत्सव मेला

मेरठ मोहत्सव मेले में लगीं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के नौचंदी मैदान में लगाया गया मेरठ महोत्सव मेला 31 जनवरी तक चलेगा। मेले में झूले होटल समेत सभी खेल खिलौने चाट-पकौड़ी की दुकानें लगाई गई है। मेले के आयोजन को लेकर हालांकि कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन मेले की अनुमति को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं ठेकेदार पवन शर्मा का कहना है कि एसीएम सिविल लाइन समेत सभी विभागों से अनुमति लेने के बाद मेले का आयोजन किया जा रहा है। नौचंदी मेला परिसर कि लगभग 30 से अधिक दुकानों में मेला लगाया गया है। इसके अलावा पटेल मंडप के सामने खाली पड़े मैदान में होटल झूले आदि लगाए गए हैं। ठेकेदार पवन शर्मा का कहना है कि बराबर में दुर्गा मंदिर परिसर में ललित मोहन शर्मा ने झूले लगाए हुए हैं।
01:14 PM, 28-Dec-2022

बागपत में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश  

बागपत में चमरावल-पाचीं मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है,ग्रामीणों ने मार्ग बनवाने की मांग की है। पाचीं चमरावल मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है,यह मार्ग गाजियाबाद के सुराना को जोडते हुए मुरादनगर को जोडता है।



रोजाना इस मार्ग से हजारों वाहन व राहगीर गुजरते हैं, जिन्हें सड़कों के गढढे होने के कारण दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पिछले दिनों मार्ग बनवाने के लिए ग्रामीणों ने आन्दोलन भी किया था। तब पीडब्ल्यूडी के कमर्मचारियों द्वारा सड़क के गड्ढे भर दिए गए थे। दस दिन बाद गड्ढों से बजरी निकल कर फिर गड्ढे बनने शुरू हो गए, जिससे मार्ग पर आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। इसे लेकर चमरावल व पांची के ग्रामीणों मे आक्रोश बना हुआ है। मार्ग बनवाने को ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए मार्ग को बनवाने की मांग की है। 
01:05 PM, 28-Dec-2022

जागृति विहार एक्सटेंशन सेक्टर-5 में भूखंडों पर कब्जे को लेकर किसानर व आवंटी आमने-सामने

हंगामा करते आवंटी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन के सेक्टर-5 में काफी समय से आवंटन को अपने भूखंडों पर कब्जा नहीं मिला है। किसान मुआवजे की मांग को लेकर आवंटियों का कब्जा नहीं होने दे रहे हैं। बुधवार को कुछ आवंटी इकट्ठा होकर जागृति विहार एक्सटेंशन में अपने भूखंडों पर कब्जा लेने पहुंचे। सूचना पर किसान भी मौके पर पहुंच गए। जैसे आवंटियों ने अपने भूखंडों पर काम करना शुरू किया, तो किसान विरोध में उतर आए। किसानों ने आवंटन को कब्जा नहीं लेने दिया। आवंटियों ने नाराज होकर आवास विकास परिषद के अधिकारियों का शव यात्रा निकाली। शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
10:17 AM, 28-Dec-2022

Meerut News Live: छात्राें के दो गुटों में फायरिंग, SSP ने इंस्पेक्टर सहित तीन को किया निलंबित

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरठ के एक और बेटे की एंट्री हो गई है। मेरठ से मवाना निवासी क्रिकेटर शिवम मावी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। शिवम मावी के पिता पंकज मावी का कहना है कि बेटे को कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है। बता दें कि आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करने की बदौलत शिवम ने यह मुकाम हासिल किया है।
 
तुनिषा आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा
मुंबई में हुए तुनिषा शर्मा सुसाइड केस के मामले बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार शीजान मेरठ में ही पलाा-बढ़ा है। उसकी दोनों बहनों ने मेरठ में ही एक्टिंग सीखी है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed