फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 41 new corona positives including ADJ and one soldier were found and one died in in western Uttar Pradesh

कोरोना का कहर जारी: पश्चिमी यूपी में एडीजे और सिपाही समेत 41 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Fri, 03 Jul 2020 08:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jul 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 41 new corona positives including ADJ and one soldier were found and one died in in western Uttar Pradesh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजासला

पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिजनौर में शुक्रवार को 14 नए केस मिले। वहीं मुजफ्फरनगर में सात नए केस और एक मरीज की मौत हो गई। बागपत जनपद में दस तो शामली में नौ लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, मेरठ में रोहटा थाने की पुठ खास पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

विज्ञापन


बिजनौर में मिले नए मरीजों में बिजनौर, नजीबाबाद, अफजलगढ़ क्षेत्र के दो-दो, नूरपुर, नगीना, किरतपुर, नहटौर क्षेत्र का एक-एक शामिल है। वहीं गुरुवार को भी जिले में तीन नए केस मिले थे। इनमें दो को मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी और एक निजी अस्पताल के चिकित्सक को टीएमयू मुरादाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सात नए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि कुल 261 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आठ मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रेलवे रोड निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई है। अब तक जिले में कोरोना के कुल 298 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें सक्रिय केस 57 हैं। 239 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में अब तक 15 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: स्टडी रिपोर्ट में खुलासा: कोरोना मरीजों की जिंदगी और मौत के बीच शुरुआती 48 घंटे अहम, पढ़िए खास रिपोर्ट

उधर, बागपत में कोरोना संक्रमण के दस नए मामले सामने आए हैं। एडीजे को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद न्यायालय 48 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं। खेकड़ा एसडीएम के रसोइया, उसकी पत्नी और बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में शुक्रवार को अब तक कुल दस संक्रमित मिले हैं।


वहीं शामली जनपद में शुक्रवार को कोरोना के नौ नए केस मिले हैं। इनमें चार महिलाओं सहित आठ लोग कस्बा कैराना के हैं। ये सभी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले व्यापारी के संपर्क वाले हैं। 

इसके अलावा एक महिला झिंझाना की कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह महिला भी पांच दिन पहले मिली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आ गई थी। जिले में कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या 42 हो गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed