फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Union Minister Giriraj Singh says Due to the mistake of the ancestors, there was no division of the entire population in 1947

Meerut: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-पूर्वजों की गलती के कारण 1947 में नहीं हुआ पूर्ण आबादी का विभाजन

Sun, 15 May 2022 03:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 May 2022 03:06 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज मेरठ में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1947 में हमारे कुछ पूर्वजों की गलती के कारण पूर्ण आबादी का विभाजन नहीं हुआ।

विज्ञापन
Meerut: Union Minister Giriraj Singh says Due to the mistake of the ancestors, there was no division of the entire population in 1947
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

1947 की रात भारत का विभाजन हुआ। रावलपिंडी से लाशों से भरी गाड़ियां भारत में आईं तब हमने चिंता नहीं की। 1947 में हमारे कुछ पूर्वजों की गलती के कारण पूर्ण आबादी का विभाजन नहीं हुआ। आज जनसंख्या बेकाबू हो रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को बागपत रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में कही।

विज्ञापन


दीप प्रज्वलन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी और राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रशेखर के द्वारा किया गया। इस दौरान मोनी डेनी ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: ट्रायल रूम में कपड़े पहनकर देखनें में व्यस्त थे ग्राहक, अचानक शोरूम  में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम आदि शब्दों के साथ अपना भाषण शुरू किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि सभी राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आंदोलनों को तीव्र गति दी जाए।


यह भी पढ़ें: PHOTOS : पश्चिमी यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, करोड़ों की संपत्ति जब्त होने के बाद जमींदोज हुआ भूमाफिया का अवैध मकान

कार्यक्रम में 22 प्रदेशों से पहुंचे 300 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से आवाहन किया गया कि महाराणा प्रताप की तरह निश्चय कर लें कि जब तक देश में जनसंख्या कानून लागू नहीं हो जाता, हम लोग भी त्यागी और तपस्वी की तरह इस कार्य में लगे रहेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नीलकंठ, तरुण कुमार गुप्ता, संजय गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed