Bijnor: ट्रायल रूम में कपड़े पहनकर देखनें में व्यस्त थे ग्राहक, अचानक शोरूम में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रिलायंस ट्रेंड्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। बताया गया कि अलार्म बजते ही शोरूम में मौजूद मैनेजर ने स्टाफ और ग्राहकों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार दोपहर दिल्ली के मुंडका जैसा हादसा होने से टल गया। यहां एक आउटफिट शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि शोरूम में काफी ग्राहक मौजूद थे। हालांकि समय रहते शोरूम से सभी को बाहर निकाल लिया गया। वहीं आग से करोड़ों के नुकसान की बात कही गई है।
जानकारी के अनुसार जनपद स्थित रिलायंस ट्रेंड्स के शोरूम में 12:30 बजे भूतल पर ट्रायल रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। खुद-ब-खुद शोरूम के अलार्म बजे तो स्टाफ को आग लगने की जानकारी हुई।
यह भी पढ़ें: PHOTOS : पश्चिमी यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, करोड़ों की संपत्ति जब्त होने के बाद जमींदोज हुआ भूमाफिया का अवैध मकान
शोरूम के मैनेजर पुष्पेंद्र ने बताया कि अलार्म बजते ही उन्होंने ग्राहकों को बाहर निकालना शुरू किया। पहली मंजिल पर जो ग्राहक थे, उनमें से दो लोग ट्रायल रूम में कपड़े पहनकर देखने में व्यस्त थे। बताया गया कि इन ग्राहकों को जबरन खींच कर बाहर लाया गया।
बताया गया कि बाहर लाए गए ग्राहकों को आग लगने का विश्वास ही नहीं हो रहा था। जब तक सभी कस्टमर को बाहर निकाला गया तब तक शोरूम में धुआं ही धुआं हो गया था। सभी की सांसें उस वक्त अटक गईं जब 10 से 12 लोगों का स्टाफ शोरूम के मुख्य गेट से बाहर ही नहीं निकल पा रहा था।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जयंत सिंह और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया
नीचे की ओर धुआं अधिक होने की वजह से स्टाफ दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचा और इमरजेंसी एग्जिट गेट से स्टाफ को बाहर निकला। अभी तक आग को बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल कर्मी भी धुआं होने की वजह से शोरूम के अंदर नहीं जा पा रहे थे।
बाहर से ही पानी की बौछार कर बुझाने का प्रयास किया गया। शोरूम के मुख्य गेट के आसपास सभी शीशों को तोड़ दिया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।वहीं आग से करोड़ों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।