{"_id":"685e6fe96716a765160ea843","slug":"meerut-truck-rams-car-trying-to-avoid-roadways-bus-on-bypass-airbags-save-driver-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में भीषण हादसा: रोडवेज बस से बची कार, लेकिन पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में भीषण हादसा: रोडवेज बस से बची कार, लेकिन पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई चालक की जान
Fri, 27 Jun 2025 03:49 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:49 PM IST
सार
परतापुर बाईपास पर बीआईटी इंस्टीट्यूट के सामने रोडवेज बस से बचने की कोशिश में कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। एयरबैग खुलने से चालक की जान बची, कार क्षतिग्रस्त।
विज्ञापन
मेरठ में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परतापुर बाईपास पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। देहरादून के सेलाकुई निवासी अजय कुमार दिल्ली से लौटते समय अपनी टोयोटा यरिश कार चला रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर में जैसे ही उनकी कार बीआईटी इंस्टीट्यूट के सामने पहुंची, एक रोडवेज बस ओवरटेक करने लगी। बस से बचने के प्रयास में अजय ने अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रहा ट्रक नहीं रुक सका और उसने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 जून को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में एयरबैग खुल गए और अजय को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे के बाद बाईपास पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगाकर कार और ट्रक को हटवाया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर यातायात बहाल कराया।