{"_id":"60e60cd68ebc3eed41718142","slug":"meerut-tamancha-factory-busted-in-kithore-three-arrested-large-quantities-of-unfinished-tamancha-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : किठौर में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : किठौर में तमंचा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे बरामद
Thu, 08 Jul 2021 01:51 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:51 AM IST
सार
किठौर अवैध कारोबार का हब बन गया है। यह पहला मामला नहीं है, जब किठौर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। दूसरी जगहों के अपराधी भी यहां आकर पांव फैला रहे हैं।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गांव बहरोडा के जंगल में बुधवार को एसओजी और पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सीओ किठौर बृजेश कुमार ने बताया कि काफी समय से बहरोडा में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी की सूचना मिल रही थी। बुधवार सुबह करीब साढे़ चार बजे एसओजी के प्रभारी मनीष विष्ट और थाना प्रभारी किठौर अरविंद मोहन ने सर्विलांस के सहयोग से बहरोडा के जंगल में एक गन्ने के खेत में छापा मारा। वहां अवैध हथियार की फैक्टरी चलती मिली।
विज्ञापन
मौके से मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी अनस उर्फ चुहिया, आशियाना कॉलोनी निवासी बिलाल और बहरोडा निवासी शाहरूख उर्फ सल्लू को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो दर्जन बने और अधबने तमंचे, एक रिवाल्वर, कारतूस तथा उपकरण बरामद हुए। सीओ ने बताया कि अनस शातिर अपराधी है। उस पर लिसाडीगेट, खरखौदा और रेलवे रोड थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
किठौर बना अपराधियों का गढ़
लोगों के अनुसार, किठौर अवैध कारोबार का हब बन गया है। यह पहला मामला नहीं है, जब किठौर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। दूसरी जगहों के अपराधी भी यहां आकर पांव फैला रहे हैं।
इससे पहले भी यहां से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के दर्जनों अपराधियों को पुलिस पकड़ कर ले गई है। सट्टा, गोकशी, अवैध असलाह, मिट्टी व रेत खनन, लकडी माफिया का यहां बोलबाला है। लोगों का कहना है कि सख्त कप्तान आने के बाद पहली वार किठौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।