{"_id":"5e4d94778ebc3ef28c662b39","slug":"meerut-software-engineer-is-on-ship-meerut-news-mrt4698617169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ : क्रूज पर फंसे इंजीनियर की मुश्किल और बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ : क्रूज पर फंसे इंजीनियर की मुश्किल और बढ़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रूज पर फंसे इंजीनियर की मुश्किलें और बढ़ीं
मेरठ। जापानी तट पर क्रूज में फंसे इंजीनियर पीयूष की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले तय किया गया था कि 14 दिन की निगरानी केबाद 19 फरवरी को उन्हें भारत के लिए भेज दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो न सका। अब कहा गया है कि जब सारे लोग क्रूज से निकल जाएंगे, उसके बाद फिर 14 दिन की निगरानी की जाएगी, तब क्रूज से निकाला जाएगा।
क्रूज पर पीयूष परेशान हैं और यहां शास्त्रीनगर में उनके परिजन। परिवारवाले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जापान में भारत केराजदूत से संपर्क कर पीयूष को वहां से लाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है। परिजनों से उनकी व्हाट्स एप कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग केजरिए बातचीत हो रही है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि क्रूज पर 80 से ज्यादा और लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। ऐसे हालात में समस्या खत्म होती नजर नहीं आ रही है। शास्त्रीनगर निवासी पीयूष जापानी तट पर क्रूज में हैं। परेशान परिजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम और विधायक सोमेंद्र तोमर को पत्र लिख चुके हैं।
---
स्वाइन फ्लू का हमला जारी, दो और मरीज मिले
मेरठ। स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। बुधवार को दो और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 17 साल का किशोर सरधना और 62 साल के व्यक्ति खैरनगर केरहने वाले हैं। इन सभी का मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में सैंपल भेजा गया था। अब तक जिले के 31 लोगों को स्वाइन फ्लू हो चुका है, इनमें से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। स्वाइन फ्लू का सीजन नवंबर से मार्च तक माना जाता है, लिहाजा एहतियात की जरूरत है।