Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Shot Put Athlete Kiran Baliyan Banned for Eight Years Over Doping Rule Violations

मेरठ: शॉटपुट खिलाड़ी किरण बालियान पर आठ साल का प्रतिबंध, डोपिंग और सैंपल से छेड़छाड़ के आरोप

Fri, 20 Nov 2026 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

एशियन गेम्स में शॉटपुट का कांस्य पदक जीतने वाली मेरठ की किरण बालियान पर नाडा ने आठ साल का प्रतिबंध लगाया है। उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मिलने और डोप नियंत्रण नमूने से छेड़छाड़ के आरोप हैं।

विज्ञापन
Meerut Shot Put Athlete Kiran Baliyan Banned for Eight Years Over Doping Rule Violations
किरण बालियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ एशियन गेम्स में शॉटपुट में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मेरठ निवासी भारतीय एथलीट किरण बालियान पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया है। वर्ष 2024 में उनके डोपिंग नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मेटेंडिएनोन पाए जाने के साथ डोप नियंत्रण के नमूने से छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए गए हैं। प्रतिबंध चार जुलाई 2024 से प्रभावी माना गया है और तीन जुलाई 2032 तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


नाडा की ओर से बुधवार को जारी 532 प्रतिबंधित खिलाड़ियों की सूची में किरण बालियान का नाम भी शामिल है। सूची में उन खिलाड़ियों के नाम हैं, जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है या जिनका प्रतिबंध बढ़ाया गया है। इस कार्रवाई के बाद किरण के खेल करिअर पर लंबा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: मेरठ में बढ़ा प्रदूषण का असर, धूप से दिन में राहत; रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सितंबर 2024 में किया गया था अस्थायी निलंबन
सितंबर 2024 में नाडा ने प्रतिबंधित पदार्थ मिलने के बाद किरण बालियान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। इसके बाद मामले की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया चली। अब नाडा ने उन पर आठ साल का प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध चार जुलाई 2024 से लागू माना गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट में कार्रवाई को दी थी चुनौती
किरण बालियान ने वर्ष 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट में नाडा की कार्रवाई को चुनौती दी थी। उन्होंने अदालत में कहा था कि नमूने के कंटेनर को छूना अनजाने में हुआ था और उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल डोप नियंत्रण अधिकारी को दे दी थी। उनका यह भी कहना था कि उन्होंने बिना देरी किए नया नमूना दिया था।

हांगझोऊ एशियन गेम्स में जीता था कांस्य पदक
किरण बालियान ने वर्ष 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों की शॉटपुट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वह एशियाई खेलों में शॉटपुट का पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने 2023 की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और 2024 फेडरेशन कप में रजत पदक हासिल किया था।

आठ साल का प्रतिबंध लागू रहने की स्थिति में किरण तीन जुलाई 2032 तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। इस कार्रवाई से उनके एथलेटिक्स करिअर पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed