मेरठ पहुंचे मुलायम सिंह यादव, नोटबंदी पर कहा- बीजेपी को जवाब देगी जनता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव बुधवार को मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर बीजेपी को जनता जवाब जरूर देगी। सपा सुप्रीमो ने कहा, 'बैंकों में पैसा नहीं है और लोग लाइन में खड़े है।' मुलायम सिंह यहीं नहीं रूके इसके बाद उन्होंने कहा कि लोगों के घर में खाने के लिए अनाज नहीं है। ऐसे में गरीब लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। मुलायम ने कहा कि केंद्र सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
जानें मेरठ क्यों आए मुलायम
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव बुधवार को सपा नेता मोहम्मद अब्बास की बेटी की शादी में पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और बीजेपी वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुलायम सिंह ने कहा कि 2017 में सपा की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी से पहले सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी। वहीं रालोद और कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने चुप्पी साधी।