फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Rat failed ITMS in meerut, signal remained closed for six hours

UP: मेरठ में चूहे ने अधिकारियों के छुड़ाए पसीने, ITMS किया फेल, छह घंटे बंद रहा सिग्नल

Fri, 26 Aug 2022 02:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

मेरठ मे चूहे के तार काटने से फेल हो गया आईटीएमएस जिसके बाद कंट्रोल रूम से कनेक्शन कटने की वजह से यहां कोई चालान नहीं काटा जा सका। कर्मचारियों और अधिकारियों ने चूहे की खूब तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। वहीं सीएम के मेरठ दौरे के चलते ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से अधिकारी सकते में आ गए।

विज्ञापन
Meerut Rat failed ITMS in meerut, signal remained closed for six hours
traffic jam, meerut traffic police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बच्चा पार्क पर एक चूहे ने बृहस्पतिवार को आईटीएमएस का तार काट दिया। इस वजह से ट्रैफिक सिग्नल 6 घंटे तक बंद रहे। कंट्रोल रूम से कनेक्शन कटने की वजह से यहां कोई चालान नहीं काटा जा सका। जाम लगा तो यातायात संभालने के लिए चार सिपाही लगाने पड़े। वहीं अन्य सात स्थानों पर यातायात नियम तोड़ने वाले 185 लोगों का ऑनलाइन चालान काटा गया। 

विज्ञापन


छह घंटे बंद रहे सिग्नल
शहर में तेजगढ़ी चौराहा, कमिश्नरी आवास, बच्चा पार्क चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, एल ब्लॉक चौरहा, जेलचुंगी चौराहा और डिग्गी तिराहे पर यातायात का संचालन आईटीएमएस (इंटीग्रटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से हो रहा है। चौराहों पर लगे कैमरे और सिग्नल नगर निगम में बने कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। प्रभारी रंजीत ने बताया कि चूहे ने बच्चा पार्क पर एक तार काट दिया जिसकी वजह से सुबह करीब दस बजे से शाम चार बजे तक यातायात सिग्नल बंद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Meerut: स्कूल में पिटाई से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा, दसवीं के छात्र ने की थी मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चालान काटने में हांफ गया सिस्टम
आईटीएमएस के जरिये बुधवार को जहां 109 लोगों के चालान काटे गए थे। बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर 185 तक पहुंच गई। कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन औसतन 30 हजार लोग इन आठ चौराहों पर नियम तोड़ रहे हैं। अभी तक किसी भी दिन चालान की संख्या 200 के पार नहीं पहुंच पाई है।

यातायात पुलिस को भी समझ नहीं आ  रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में चालान कैैसे भेजे जाएं और क्या व्यवस्था बनाई जाए कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। वहीं बृहस्पतिवार को इन चौराहों के आसपास पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये यातायात नियमों के बारे में बताया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed