फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut partibha in education

बाल दिवस विशेष: देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे मेरठ के नन्हें होनहार

Thu, 14 Nov 2019 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
meerut partibha in education
बाल दिवस - फोटो : Amar Ujala
मेरठ शहर के बाल मेधावियों की चर्चा केवल रंगमंच, साहित्य और कला के मंच तक सीमित नहीं है। क्रांतिधरा की बाल प्रतिभाएं गली क्रिकेट के साथ ही ज्ञान गली की भी हीरो हैं। बोर्ड परीक्षाएं हों या भाषण का मंच शहर की बाल प्रतिभाओं ने शीर्ष फलक तक मेरठ का नाम रोशन किया है। यही वजह है कि हर वर्ष आने वाले सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में शहर के मेधावियों का डंका बोलता है। अच्छे अंक लाकर ऑल इंडिया टॉप 05 में शहर के मेधावियों का हर वर्ष नाम शामिल होता है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया में छाई वंशिका
शास्त्रीनगर निवासी वंशिका भगत ने सीबीएसई 12वीं में 99.4 प्रतिशत अंक लेकर ऑल इंडिया टॉप 3 में स्थान बनाया। कला विषय लेकर पढ़ाई करने वाली वंशिका ने इतिहास, राजनीति विज्ञान, संगीत और कला में 100 अंक लिए। 500 में से 497 अंक लाने के बाद भी वंशिका अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थी। वंशिका इन दिनों पॉलिटिकल साइंस से आगे की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ ही वंशिका कलम की धनी है। छोटी सी उम्र में ही किताब मदर्स एट 19 भी लिख चुकी है। जो अमेजन पर भी उपलब्ध है। वंशिका कहती हैं हम जो भी करें पूरे मन और सच्ची लगन से करें। भले दिन में चार घंटे पढे़ं, लेकिन जब भी पढ़ें मन लगाएं। एमपीजीएस से पढ़ाई करने वाली वंशिका के पिता वीरेंद्र कुमार और मम्मी सीमा गौतम सहित पूरे परिवार को वंशिका क ी सफलता पर गर्व है।
विज्ञापन

देशभर में दमकी दिव्या की मेहनत
शास्त्रीनगर निवासी दिव्या ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल और शहर का गौरव बढ़ाया। देशभर के टॉप 3 मेधावियों में तीसरा स्थान और देहरादून रीजन के स्कूलों में टॉप वन स्थान पाने वाली दिव्या ने कला संकाय से पढ़ाई कर उपलब्धि हासिल की। इतिहास और फैशन स्टडीज में दिव्या ने पूरे 100 अंक लिए। अंग्रेंजी में 99, राजनीति विज्ञान व पेंटिंग में भी 99 अंक लाकर दिव्या ने दिखा दिया कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। दिव्या कहती हैं पढ़ाई का कोई वक्त नहीं होता, जब मन करे तब किताब उठाएं और पढ़ लें।

विज्ञान में चमकी अनन्या की मेधा
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में अनन्या ने विज्ञान विषय में ऑल इंडिया में पहला स्थान प्राप्त किया। अनन्या ने बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक लिए। इसमें अंग्रेजी, गणित व हिंदी में पूरे 100 अंक थे। फिजिक्स में 99 और केमेस्ट्री में 98 अंक लाकर सभी को चौंका दिया। अनन्या क हती है जहां से भी मिले हमें ज्ञान हासिल करना चाहिए। अपने से छोटों से अगर हम कोई सीख लेते हैं तो उससे हम छोटे नहीं होते। शायद यही बात मेरी सफलता का आधार बनी। अनन्या के पिता सुधीर कुमार गोयल व मम्मी सोनिया गोयल भी बेटी की इस राष्ट्रीय सफलता के लिए बहुत खुश हैं।

श्रुति को मिलेगा रमन यंग साइंस इनोवेटर अवॉर्ड
गार्गी गर्ल्स स्कूल में नवमीं कक्षा की छात्रा श्रुति सिंघल का चयन विज्ञान के रमन पुरस्कार के लिए हुआ है। यह पहली बार है जब शहर में किसी बालिका का चयन इस श्रेष्ठ पुरस्कार के लिए हुआ है। यह पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र का विशेष पुरस्कार है जो वैज्ञानिक सोच और आविष्कारिक दृष्टिकोंण रखने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। पूरे प्रदेश में केवल श्रुति ही वो बालिका है जिसका चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है। देशभर के 17 हजार छात्रों द्वारा इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए आइडिया भेजा था, लेकिन श्रुति ने मैग्निेटिज्म पर भेजे आइडिये के आधार पर उनका चयन पुरस्कार के लिए हुआ। 24 नवंबर को श्रुति को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

पटाया में सानिया की हॉकी ने दिखाया कमाल
मेरठ की बेटी सानिया सैफी ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपनी स्टिक का कमाल दिखाया और विजेता बनीं। पटाया में हुए साउथ एशियन थ्री ए साइड रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सानिया ने टीम का नेतृत्व किया और पुरस्कार जीता। इसके साथ ही इंडो नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में भी सानिया ने गोल्ड मेडल जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। सीबीएसई के क्लस्टर में भी सानिया अपने स्कूल को पदक दिला चुकी हैं। सानिया का सपना एक अच्छी हॉकी खिलाड़ी बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व मेरठ का नाम रोशन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed