फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: On Gandhi Jayanti, the administrative staff came out to pick up the garbage from the roads

मेरठ: गांधी जयंती पर सड़कों से कूड़ा उठाने निकला प्रशासनिक अमला, कमिश्नर भी रहे शामिल

Sat, 02 Oct 2021 10:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Oct 2021 10:32 AM IST
सार

मेरठ में शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर नगर निगम अधिकारियों ने शहर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क और नाली में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Meerut: On Gandhi Jayanti, the administrative staff came out to pick up the garbage from the roads
गांधी जयंती पर मेरठ में सफाई अभियान चलाते नगर निगम अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को मेरठ नगर निगम और 'टीम क्लीन मेरठ' द्वारा 'प्लाग़िंग रन' का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और नगर आयुक्त मनीष बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि जो दुकानदार अपने सामने नालों में कूड़ा डालते हैं, ऐसे सभी व्यापारियों का सख्ती से चालान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


गांधी जयंती के अवसर पर मेरठ में नगर निगम के अधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया। इसदौरान अधिकारी कर्मचारी और टीम क्लीन के सभी सदस्य स्टेडियम चौराहा पर इकट्ठा हुए। सभी सदस्य एक हाथ में थैला लिए और ग्लव्स पहने हुए थे। सभी ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टीम में शामिल कमिश्नर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, इंद्र विजय सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह, टीम क्लीन से अमित अग्रवाल, पार्षद सौरभ गौड़ सहित सभी लोग पैदल चलते चलते सड़क पर पड़े कचरे को इकट्ठा करके बैग में डालते हुए में डालते हुए कमिश्नरी चौराहा पर पहुंचे। इसके बाद वहां से वापस स्टेडियम चौराहा पर आकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम उद्घाटन कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान कमिश्नर उन्होंने कहा कि जो दुकानदार अपने सामने नालों में कूड़ा डालते हैं, ऐसी सभी व्यापारियों का सख्ती से चालान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्टेडियम चौराहा स्थित एक बेकरी संचालक द्वारा की जा रही गंदगी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों के चालान किए जाए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता में जनता को जागरुक होकर कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed