{"_id":"615706228ebc3e4aff130722","slug":"shamli-news-big-blast-in-a-illegal-factory-four-people-died-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
शामली में धमाका।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शुक्रवार को शाम चार बजे एक अवैध फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहल उठे। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटनास्थल पर खौफनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
कैराना क्षेत्र में शामली रोड पर जंगल में संचालित अनाधिकृत पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे भीषण विस्फोट हो गया। जिससे पूरी फैक्टरी जमीदोंज हो गई। मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक है। मरने वालों में तीन और घायलों में दो की ही पहचान हुई है। जबकि एक मृतक व चार घायलों की पहचान नहीं हो पाई।
2 of 7
मौके पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की शामली रोड पर जंगल में आचार की फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही पानीपत निवासी राशिद नाम के किसी व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी।
3 of 7
डीएम मौके पर पहुंचीं।
- फोटो : amar ujala
फिलहाल फैक्टरी में दीवाली के लिए अनाधिकृत रूप से पटाखे बनाने का काम जोरों से चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हुआ। जिससे पूरी फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अधिकारियों से जानकारी लेती डीएम।
- फोटो : amar ujala
वहीं धमाके की आवाज से दूर-दराज तक के लोग भी दहल गए। इसके बाद कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 7
हादसे के बाद मौके का हाल।
- फोटो : amar ujala
फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग बुझाई गई। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से मलबे से चार मजदूरों के शव निकाले गए, जबकि छह घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।