फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Nine-Year-Old Boy Dies After Electric Shock in Gogol, Body Found in Field After 16 Hours

दर्दनाक हादसा: पतंग को पकड़ने खेत में दौड़ा मासूम, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, 16 घंटे बाद मिला शव

Thu, 10 Sep 2026 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

मेरठ के गगोल गांव में बुधवार शाम लापता हुए नौ वर्षीय शाद का शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में मिला। प्रथमदृष्टया हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका है।

विज्ञापन
Meerut: Nine-Year-Old Boy Dies After Electric Shock in Gogol, Body Found in Field After 16 Hours
बच्चे का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में बुधवार शाम लापता हुए नौ वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव करीब 16 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह पास के एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम से लापता था शाद
सिवाल खास निवासी अकरम गगोल गांव के पास खेत में बने मकान में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। उनका नौ वर्षीय बेटा शाद बुधवार शाम करीब चार बजे लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बालक का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: भूरा ने अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली एफआईआर पर सवाल उठे तो बढ़ाई धारा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को खेत में दिखी पतंग, वहीं मिला शव
बृहस्पतिवार सुबह शाद की मां ने पड़ोस के खेत में एक पतंग पड़ी देखी। इसके बाद खेत में तलाश करने पर बालक का शव पड़ा मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, शव करंट से झुलसा हुआ था। मौके पर विद्युत आपूर्ति बंद कराकर शव को खेत से बाहर निकाला गया।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका
सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश के अनुसार, प्रथमदृष्टया आशंका है कि शाद पतंग लेने के लिए खेत में गया होगा। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed