Meerut Murder: सोनू की हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा, एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा
हत्यारोपियों की चार दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। जानिए पूरा मामला क्या था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दूध व्यापारी सोनू उर्फ बादल के हत्यारोपियों की चार दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार के लोगों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जानी थाना पुलिस नामजद आरोपियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास पर लखनऊ जाएंगे। एसपी देहात ने दो दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया और ग्रामीणों को शांत कराया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान
मीरपुर जखेड़ा निवासी सोनू उर्फ बादल की मंगलवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनू के भाई अनिल ने प्रधानी की रंजिश बताकर गांव के 10 लोगों को नामजद किया है। इसमें से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि अभी हत्या से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सुबूत नहीं मिला है।
वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि नामजद आरोपियों ने धमकी देकर पूरी प्लानिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बावजूद चार दिन बीतने के बाद भी हत्या का खुलासा नहीं किया गया और न ही आरोपियों पर कार्रवाई की गई। शनिवार को सोनू की पत्नी, भाई और परिवार के लोगों समेत ग्रामीण एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे और हंगामा किया।
एसपी देहात केशव कुमार ने जल्द ही हत्या के मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस कई बिंदूओं पर जांच करने की बात कह रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
जमीन के मामले में शिकायत के बाद हुई हत्या
अनिल का कहना है कि गांव में एक पक्ष के लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। इसे कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की गई थी। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई थी। इसकी पैमाइश के लिए तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन इससे पहले ही उसके भाई की हत्या कर दी गई।