फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान

Fri, 03 Jun 2022 02:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jun 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
Baghpat three death case: Girlfriend gave statement in court and said now we will be together
मां-बेटियों की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

मेरे परिवार वाले पहले ही खिलाफ हो गए थे। प्रिंस के घर भी तीन मौत हो गई, जिसके लिए हमारी भी गलती बताई जा रही हैं। इसलिए अब गांव में हमारे लिए कुछ बचा ही नहीं तो यहां रहकर क्या करेंगे। बागपत के बाछौड़ गांव से प्रिंस के साथ गई कोमल ने कोर्ट में कुछ इस तरह ही अपनी बात कही। 



कोर्ट में बयान देने के लिए पहुंची कोमल ने बताया कि वह प्रिंस के साथ शादी करना चाहती थी। परिवार वाले मेरी व प्रिंस की जाति अलग-अलग बताने के साथ ही एक ही गांव में इस तरह शादी नहीं होने की बात कहकर विरोध करते थे। मेरे घर वाले कभी नहीं चाहते थे कि हमारी शादी हो। इसलिए हम दोनों घर से चले गए।

Baghpat three death case: Girlfriend gave statement in court and said now we will be together
प्रेमी-युगल। - फोटो : amar ujala

हमें नहीं पता था कि घर से जाने के बाद इस तरह तीन जिंदगी भी चली जाएगी। अब प्रिंस के साथ ही जिंदगी बितानी है और उसके साथ ही जीना है, उसके साथ ही मरना है। अपने बयान दर्ज कराने के करीब एक घंटे बाद कोमल कोर्ट से बाहर निकली और प्रिंस का हाथ पकड़कर पुलिस सुरक्षा में चली गई। पुलिस के मुताबिक दोनों वापस हरिद्वार चले गए है।

Baghpat three death case: Girlfriend gave statement in court and said now we will be together
कोर्ट में पेश हुए प्रेमी युगल। - फोटो : amar ujala

बेटी से हमारा कोई संबंध नहीं
छपरौली पुलिस ने कोमल को कोर्ट में लेकर जाने की सूचना उसके परिजनों को दी। कोर्ट में बुलाया भी गया, ताकि बाद में किसी तरह का आरोप नहीं लगे। कोर्ट में पहुंचे कोमल के पिता कांति ने कहा कि वह केवल पुलिस के बुलाने पर आए हैं, अब उनका बेटी से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat three death case: Girlfriend gave statement in court and said now we will be together
बागपत में मां-बेटियों की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

मेरे अब दो नहीं, केवल एक ही बेटा
पुलिस ने प्रिंस के पिता महक सिंह को भी कोर्ट में बुलाया था। मगर, उन्होंने साफ कह दिया कि अब मेरा प्रिंस से कोई मतलब नहीं है। मेरे पहले दो बेटे थे, लेकिन अब केवल एक ही बेटा है।

विज्ञापन
Baghpat three death case: Girlfriend gave statement in court and said now we will be together
मां-बेटियों की मौत से गांव में मातम। - फोटो : amar ujala

मां और दो बेटियों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
सर्वसमाज के लोगों ने बुधवार रात कैंडल जलाकर बाछौड़ गांव निवासी महिला गीता और उसकी दो बेटियों प्रीति व स्वाति को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले के दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed