फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी

Sat, 04 Jun 2022 01:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jun 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut man, Dr Shamim celebrated his dog birthday and invited around 250 people to the party
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala

मेरठ के गंगानगर में शुक्रवार को ट्रांसलेम कॉलेज में पालतू कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन सुर्खियों में रहा। इस दौरान परिसर को गुब्बारे व फ्लैक्स बोर्ड लगाकर सजाया गया। सुबह ग्यारह बजे 11 किलो का केक काटा गया। बताया गया कि एलेक्स इस साल दो वर्ष का हो गया।

दरअसल, ट्रांसलेम कॉलेज में फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. शमीम अहमद पशु प्रेमी हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने सेंट बर्नार्ड प्रजाति के कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन एक बड़े आयोजन के रूप मे मनाने का फैसला लिया। गुरुवार को कॉलेज में इसकी तैयारियां की गईं। बाकायदा कार्ड छपवाए गए और तकरीबन 250 लोगों को निमंत्रण दिया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे 11 किलो का केक काटा गया। वहीं कुत्ते के मालिक का कहना है कि उनके पास देश विदेश से इस आयोजन को लेकर कॉल आए तो मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। देखें इस आयोजन की तस्वीरें: -

Meerut man, Dr Shamim celebrated his dog birthday and invited around 250 people to the party
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala

500 लोगों को दिया था निमंत्रण
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पांच सौ से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था। इसमें कॉलेज के छात्र, शिक्षक व शहर के सम्मानित लोगों सहित तकरीबन 250 लोग शामिल हुए।  

Meerut man, Dr Shamim celebrated his dog birthday and invited around 250 people to the party
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala

शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे काटा केक
शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे के करीब एलेक्स का केक काटा गया। इसके लिए 11 किलो का विशेष केक तैयार किया गया था। केक काटने से पहले डॉ. शमीम ने हस्तिनापुर जाकर बंदर व आवारा पशुओं को खाद्य सामग्री खिलाई और फिर शाम को भी एलेक्स के साथ जाकर स्ट्रीट डॉग्स को भी खाना खिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut man, Dr Shamim celebrated his dog birthday and invited around 250 people to the party
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala

केक काटने के बाद हुई दावत
केक काटने के बाद कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन का इंतजाम रहा। विशेष बात यह है कि इस कार्यक्रम के लिए किसी वीआईपी शादी जैसा मैन्यू था।

विज्ञापन
Meerut man, Dr Shamim celebrated his dog birthday and invited around 250 people to the party
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

आठ राज्यों व विदेश से भी आए फोन
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि उनके विभाग से हर साल सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ाई पूरी करते हैं। उन्हें आठ अलग-अलग राज्यों में तैनात छात्रों द्वारा फोन किया गया। शमीम के भाई कनाडा व यूएसए में रहते हैं। उन्हें वहां से भी कॉल आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed