फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Thieves broke into the principal's house and ran away with 42 tolas of gold and 500 grams of silv

Meerut News: प्रधानाचार्य के घर ताले तोड़कर चोरों ने बोला धावा, 42 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी लेकर फरार

Tue, 14 Feb 2023 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Feb 2023 04:36 PM IST
सार

मेरठ में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात रुड़की रोड पर गोल्डन एवेन्यू में मंगलवार देर रात बदमाशों ने प्रधानाचार्य के घर को निशाना बनाया। बदमाश 42 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी ले गए।

विज्ञापन
Meerut News: Thieves broke into the principal's house and ran away with 42 tolas of gold and 500 grams of silv
वारदात की जानकारी देते प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की पॉश कॉलोनी गोल्डन एवेन्यू में  मंगलवार देर रात प्रधानाचार्य के घर को निशाना बनाया। यहां बदमाशों ने छत के रास्ते से कमरे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। बदमाश प्रधानाचार्य के घर से 42 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी ले गए। प्रधानाचार्य ने पुलिस में तहरीद दी।  जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और tजांच पड़ताल की। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


 रुड़की रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी के मकान नंबर 78 में गुरुकुल डोरली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर आर के सिंह अपनी पत्नी डॉक्टर संगीता सिंह और अपने बेटे आदित्य और पुत्र वधू आकांक्षा के साथ रहते है।  उनका बेटा आदित्य और उनकी पुत्रवधू आकांक्षा नोएडा में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, तीन बोरे में मिला था नग्न शव, पहचान के लिए चस्पा कराए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात डॉक्टर आरके सिंह के ऊपरी मंजिल से चोर घुसे गय उस  समय डॉक्टर  आरके सिंह अपनी पत्नी संगीता सिंह के साथ नीचे कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने उनकी ऊपरी मंजिल में सभी कमरों ओर आलमारियों का ताला  तोड़कर 42 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए।

जब सुबह डॉ. आर के सिंह और उनकी पत्नी उठी तो उन्होंने देखा ऊपर के कमरों  और अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े हैं और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाना पल्लवपुरम पुलिस को दी। सूचना पाकर पल्लवपुरम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटी कैमरे को खंगाल रही है।

पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजपाल का कहना है चोरी मामले की जांच की जा रही है। एक संदिग्ध साइकिल सवार मोदीपुरम निवासी व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है और इस संबंध में उससे पुलिस पूछताछ की जा रही है। जल्दी इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed