फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, तीन बोरे में मिला था नग्न शव, पहचान के लिए चस्पा कराए पोस्टर

Tue, 14 Feb 2023 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Feb 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Big disclosure in the murder of a girl, naked body was found in three sacks
मेरठ क्राइम न्यूज, - फोटो : अमर उजाला

बोरे में मिले युवती के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हो गया, जिसमें गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस न ताे युवती की पहचान कर सकी और न ही आरोपी को ढूंढ पाई। पुलिस ने युवती की पहचान के लिए शव के फोटो सार्वजनिक स्थल पर चस्पा कराए हैं। पुलिस का दावा है कि डेढ़ किमी तक आरोपी कंधे पर बोरे में शव को लाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है। इसी रास्ते से वापस जाते दिखा। इसी अंतराल में हत्यारे तलाशे जा रहे हैं। उसके आगे कैमरे नहीं मिले। 



खरखौदा थानाक्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास चौकी से 200 मीटर दूर जमना नगर में गैस गोदाम वाली गली के पास रविवार सुबह बंद बोरे में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। दूसरा दिन बीतने के बावजूद पुलिस न तो आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है और न ही युवती की पहचान हो सकी। पुलिस ने कई टीमें बनाकर थाना क्षेत्र के जमुना नगर के मोहल्ला हुमायूं नगर, लिसाड़ी गेट, मेडिकल और नौचंदी क्षेत्र की कई कालोनियों में युवती की शनाख्त के लिए पोस्टर चस्पा किए। 

Meerut: Big disclosure in the murder of a girl, naked body was found in three sacks
मेरठ न्यूज, Meerut crime News - फोटो : अमर उजाला

विशेष परिस्थितियों में कराया पोस्टमार्टम
शव की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका जताते हुए व हत्या के साक्ष्य मिटाने के डर से पुलिस ने विशेष परिस्थितियों में शव का पोस्टमार्टम 24 घंटे बाद करा दिया। पोस्टमार्टम में युवती की गला घोट कर हत्या करने की पुष्टि हुई है, लेकिन अन्य रिपोर्ट मंगलवार को सामने आएंगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है।

Meerut: Big disclosure in the murder of a girl, naked body was found in three sacks
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला

तीन बोरों में लिपटा था शव
पुलिस ने शव मिलने वाले बोरों की जांच की तो पता चला कि युवती के शव को नग्न अवस्था में तीन बोरों में रखा गया था। जिसमें दो टाट के बोरे मूंगफली के और बाहर लगा प्लास्टिक का बोरा सोयाबीन बड़ी का था। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदु पर जांच चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Big disclosure in the murder of a girl, naked body was found in three sacks
मेरठ क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए 
डेढ़ किमी तक कंधे पर युवती का शव ले जाता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस कितनी सक्रिय है, इस घटना ने पोल खोल दी। सोमवार को दिनभर दो किमी के अंतराल में पुलिस युवती की पहचान और आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस का अंदेशा ऑनर किलिंग होने से है। किस परिवार की युवती लापता है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने पोस्टर चस्पा कराए हैं। जिससे पड़ोसी पहचान करके बता दें। 

विज्ञापन
Meerut: Big disclosure in the murder of a girl, naked body was found in three sacks
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

युवती की गला घोंटकर हत्या हुई है। सर्विलांस की टीम लगाकर शव के पोस्टर चस्पा कराए हैं। युवती या आरोपी की पहचान कराने का प्रयास चल रहा है। हत्या करने वाला परिवार का नजदीकी हो सकता है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed