Meerut News: दुकानदार पर चाकू से किया हमला, दस हजार रुपये भी गायब
लोहियानगर थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित की जेब से 10 हज़ार रुपये भी गायब हो गये। पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने में तहरीर देने पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
विस्तार
मेरठ के लोहिया नगर में दुकानदार शुभम पर 26 दिसंबर की रात छह लोगों ने चाकू से हमला करते हुए मारपीट कर दी। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान शुभम की जेब में रखे 10 हजार रुपये भी गायब हो गए। शुभम की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हापुड़ रोड स्थित जाहिदपुर गांव निवासी शुभम ने बताया कि 26 दिसंबर की रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी बीच गांव में ही बड़े मंदिर के पास अजय, समीर, गोलू, चाहत, अमित व हर्ष ने उसका रास्ता रोक लिया और अभद्रता कर दी थी। उसने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से भी वार किया। गर्दन में चाकू लगने से वह घायल हो गया था।
गर्दन पर किया चाकू से वार
पीड़ित दुकानदार शुभम ने बताया कि 26 दिसंबर को जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, उसी समय गांव में ही बड़े मंदिर के पास अजय, समीर, गोलू, चाहत, अमित व हर्ष ने उसका रास्ता रोक लिया और अभद्रता कर दी थी। उसने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।
आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
शुभम ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।