Meerut News Live : मेरठ में धार्मिक स्थल पर प्रतिमा रखने को लेकर हंगामा, शामली में घर से बुलाकर युवक की हत्या
{"_id":"63ccb31072f38b3a5c05fa9b","slug":"meerut-news-live-farmers-women-start-strike-at-suger-mil-in-bijnor-read-west-up-latest-news-2023-01-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live : मेरठ में धार्मिक स्थल पर प्रतिमा रखने को लेकर हंगामा, शामली में घर से बुलाकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 22 Jan 2023 04:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Jan 2023 04:38 PM IST
खास बातें
बिजनौर में 20 दिन से हलदौर बिलाई चीनी मिल पर बकाया भुगतान को लेकर चल रहे धरने में महिलाएं भी शामिल हो गईं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:19 PM, 22-Jan-2023
नगर निगम लगाएगा नौचंदी मेला, मिले 36 लाख रुपये
नौचंदी मेले के लिए शासन से मिले 36 लाख रुपये जिला प्रशासन ने भले ही जिला पंचायत के खाते में भेज दिए हों, लेकिन मेला लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम को ही मिलेगी। जिलाधिकारी के अनुसार शीघ्र ही जिला प्रशासन की तरफ से नगर निगम को पत्र जारी कर दिया जाएगा।
ऐतिहासिक मेला नौचंदी होली के बाद लगाता है। इस बार होली सात मार्च को है। इसके बाद दूसरे रविवार को यानी 19 मार्च को नौचंदी मेले का शुभारंभ होना है। इससे पहले नौचंदी मैदान में सड़क, शौचालय, पानी की लाइन, फुलवाड़ी आदि लगाए जाने का काम किया जाना है। पिछले साल शासन ने नौचंदी मेले के आयोजन के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। मेला जिला पंचायत ने लगाया था।
पूर्व में निर्धारित चक्रानुक्रम के अनुसार इस बार नौचंदी मेला लगाने का अधिकार नगर निगम का होता है। सरकार ने नौचंदी मेले को प्रांतीय मेला घोषित किया हुआ है। 2022 में नौचंदी मेला जिला पंचायत लगाएगा था। शासन ने 2023 में नौचंदी मेला लगाने के लिए 36 लाख रुपये जिला प्रशासन को भेज दिए हैं। सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने यह धनराशि फिलहाल जिला पंचायत को जारी कर दी है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एस के गुप्ता का कहना है कि पिछली साल शासन से नौचंदी मेले के लिए 50 लाख रुपये मिले थे। फिलहाल जिला प्रशासन की तरफ से जिला पंचायत को 36 लाख रुपये आवंटित हुए हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि नौचंदी मेला जिला पंचायत को लगाना है।
उधर जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि पहले से चला आ रहा है कि एक बार जिला पंचायत तो दूसरी बार नगर निगम नौचंदी मेला लगाएगा। इसलिए इस बार नगर निगम को मेला लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। शीघ्र ही पत्र व्यवहार किया जाएगा।

04:17 PM, 22-Jan-2023
धार्मिक स्थल पर प्रतिमा रखने को लेकर हंगामा
मेरठ।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में स्थित एक पंचायती धार्मिक स्थल में श्री श्याम खाटू भगवान की मूर्ति रखने को लेकर हंगामा हो गया। धार्मिक स्थल समिति के लोगों ने मूर्ति रखने का विरोध किया। जबकि भाजपा नेता मूर्ति रखने की जिद पर अड़े रहे। क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 पार्षद अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेता मंदिर मैं मूर्ति रखकर करोड़ों की जमीन कब्जाना चाह रहे हैं जबकि धार्मिक स्थल समिति के लोगों द्वारा बनवाया गया है। काफी देर तक भाजपा नेता और धार्मिक स्थल के समिति के लोगों द्वारा कहासुनी होती रही। धार्मिक स्थल समिति पदाधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि इस मामले की शिकायत एसएसपी से की जाएगी।
विज्ञापन
12:50 PM, 22-Jan-2023
पीआरडी जवानों की भर्ती पर लगाई रोक
प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान की भर्ती लाइन में लगे बेरोजगार युवाओं को झटका लगा है। शासन का आदेश आते ही भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है। इससे आवेदन जमा करने की लाइन में लगे युवा शनिवार को निराश होकर लौटे। छह कार्यदिवस में 147 पद के लिए 1740 आवेदन हुए हैं।
पीआरडी जवान की तेजी से बढ़ती मांग के मद्देनजर शासन ने भर्ती के आदेश दिए थे। इसके तहत मेरठ में नवसृजित 147 पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। जिला कमांडेंट कार्यालय पर 13 जनवरी से आवेदन जमा होना शुरू हुआ, जिसकी अंतिम तिथि 29 जनवरी नियत की गई।
जिला कमांडेंट डॉ. सलोनी वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश मिलते ही आवेदन लेना बंद कर दिया है। छह कार्यदिवस में 1740 युवाओं ने आवेदन जमा किए हैं।

12:48 PM, 22-Jan-2023
अमर उजाला और स्वयं मीडिया का निशुल्क चिकित्सा शिविर आज
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वयं मीडिया द्वारा निशुल्क न्यूरो (मस्तिष्क संबंधी) चिकित्सा शिविर रविवार को लोहियानगर स्थित सीएनएस हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा।
यह सुबह 11 बजे आरंभ होगा, जिसमे रोगी अपनी बीमारी का निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। शिविर में डॉ. संजय शर्मा अपनी टीम के साथ रहेंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व गर्ग, लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुनील कंवल, डॉ. सौम्या वत्स, डॉ. तारीख और डॉ. ओजस्वी वत्स मौजूद रहेंगे।
स्वयं मीडिया के डायरेक्टर आशीष गौतम ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि सयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने में बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा और संयुक्त व्यापार संघ सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी सहयोग रहेगा। ब्यूरो

12:12 PM, 22-Jan-2023
एसडीएम साहब, कालोनी के रास्ते पर रहता है अंधेरा,आने-जाने में लगता है डर
शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बड़ौत कांशीराम कॉलोनी मलकपुर रोड के लोगों ने रविवार को कालोनी में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और कॉलोनी के रास्ते पर लाइट लगवाएं जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि सड़क से लेकर कॉलोनी तक खेतो के बीच से जाने वाले रास्ते पर लाइट नहीं लगी है। जिससे आने-जाने के दौरान महिला व बच्चों को डर लगता है, लेकिन बार-बार शिकायत किएं जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान न होने पर तहसील में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता सुवेब अली ने बताया कि मलकपुर कांशीराम कालोनी के बीच जंगल का रास्ता है। जहां पर लाईट की कोई व्यवस्था नही है। जिस कारण से कालोनी के लोग दहशत में जीने को मजबूर है। क्योकि वहां पर जंगली जानवरों के अलावा चोर व बदमाशों खतरा रहता है।
अंधेरे में कुछ नही नजर आता। जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते है और कई बार चोरी, मारपीट व लूट की घटनाएं हो चुकी है। दो माह पहले कालोनी के रास्ते पर ही असलम नामक एक युवक की हत्या भी कर दी गई थी। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लाइट लगाएं जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि लाइट नहीं लगी तो तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया जाएगा।

11:40 AM, 22-Jan-2023
खैरनगर में मौत का चीनी मांझा पकड़ा, एक गिरफ्तार
मेरठ में एसएसपी के निर्देश पर देहली गेट पुलिस ने खैर नगर स्थित एक काइट शॉप के मालिक के घर पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने एक लाख रुपये की कीमत का चाइनीज मांझा बरामद किया। पुलिस ने वहां से काइट दुकान मालिक अरमान को भी दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हवालात में बंद कर दिया।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के जारी किए गए मोबाइल नंबर पर सूचना मिली कि खैर नगर स्थित मन्नी काइट शाप के मालिक अरमान के खैर नगर स्थित कसाई वाली गली में घर पर लाखों रुपये का मांझा बिक्री के लिए आया हुआ है। एसएसपी ने तुरंत ही देहली गेट पुलिस को छापेमारी के निर्देश दिए। देहली गेट इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने अरमान के मकान पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने चाइनीज मांझे की खेप बरामद की। सीओ कोतवाली ने बताया कि यह मांझा बाजार में बेचने के लिए लाया था। इसकी बाजार की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये से ज्यादा है। मांझे को सील करके नष्ट कराया जा रहा है। आरोपी अरमान के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

11:21 AM, 22-Jan-2023
बागपत के लुहारी गांव की काफी संख्या में महिलाएं रविवार को कोतवाली पहुंची और गांव के ही एक युवक पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव के एक युवक ने कुछ साल पहले एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जो अभी जमानत पर बाहर आया हुआ है। कुछ दिन पहले उसके साथ घर के बाहर खडी बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। अब उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है और आए दिन घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलोच करता है। आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक जो होमगार्ड की नौकरी करता है, वह भी उसके साथ मिला हुआ है और दोनों परिवार की महिलाओं और बच्चों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर एन एस सिरोही ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मांग करने वाले महिलाओं में राजबाला, कमलेश, ममता, सुनीता, राजकली, अनीता व मोनिका आदि शामिल रहीं।

08:23 AM, 22-Jan-2023
Meerut News Live : मेरठ में धार्मिक स्थल पर प्रतिमा रखने को लेकर हंगामा, शामली में घर से बुलाकर युवक की हत्या
बिजनौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बिलाई चीनी मिल पर बकाया भुगतान को लेकर शनिवार को पांच किसान महिलाओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया गया। पिछले बीस दिनों से इस चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन चल रहा है।शनिवार को किसानों के गन्ने का गत वर्ष और चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने को लेकर 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी रहा। गांव धनौरी निवासी केलो देवी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल सिंह, रेशमा देवी पत्नी संजय सिंह, करनदेई पत्नी वीर सिंह, सोनी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह व गांव खेड़की टप्पा निवासी कमला देवी पत्नी मुन्नू सिंह अपने पौत्र शिवांश समेत पांच महिलाओं ने घरेलू कार्य छोड़कर किसानों की हित में आरपार की लड़ाई के लिए शनिवार को क्रमिक अनशन शुरू किया।
किसान महिलाओं का कहना है कि मिल गेट पर दो जनवरी से बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान न मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा क्रमिक अनशन किया जा रहा है। किसान भूखमरी के कगार पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चों की उच्च शिक्षा, उनकी शादी व घरेलू सामान के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मिल द्वारा किसानों के गन्ने का जब तक समस्त बकाया भुगतान नहीं मिल महिलाओं द्वारा आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए अपना समर्थन देकर पीछे नहीं हटेंगी।