{"_id":"6aad5770225c30dcef013734","slug":"sugarcane-crop-spanning-125-bighas-damaged-due-to-pond-water-flooding-the-fields-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113640-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तालाब का पानी खेतों में भरने से 125 बीघा गन्ने की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तालाब का पानी खेतों में भरने से 125 बीघा गन्ने की फसल को नुकसान
विज्ञापन
- राजस्व टीम को मौके का निरीक्षण कर तीन दिन में आख्या देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कपसाड़ गांव में तालाब के पानी की निकासी नहीं होने से करीब 125 बीघा गन्ने की फसल में जलभराव हो गया है। फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंचने से परेशान किसानों ने एसडीएम से पानी की निकासी कराने की मांग की है। इस मामले में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम को मौके का निरीक्षण कर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
किसानों ने एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि गांव में बाबा बैरागीनाथ वाला तालाब बना हुआ है। तालाब से पानी की निकासी के लिए नाला था, लेकिन नाले पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। बारिश के बाद तालाब का पानी खेतों में पहुंच रहा है। इससे करीब 125 बीघा में खड़ी गन्ने की फसल जलभराव की चपेट में आ गई है और लगातार पानी भरा रहने से फसल के नष्ट होने की आशंका है।
किसानों ने बताया कि उनकी आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है और गन्ना प्रमुख फसल है। ऐसे में समय रहते खेतों से पानी की निकासी नहीं हुई तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था कराने और नाले से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। शिकायत करने वालों में किसान जोगिंद्र, संजय, अनुज शर्मा, जयवीर, विजेंद्र, पप्पू, बबलू, मुकेश आदि शामिल थे। शिकायत के बाद एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करने और तीन दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व टीम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।