फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CJP Gaurav Bharti files petition seeking quashing registered FIR.

हाईकोर्ट : सीजेपी के गौरव भारती ने दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग में दायर की याचिका

Fri, 18 Sep 2026 08:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2026 08:46 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में फर्रुखाबाद के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के गौरव भारती ने याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन
CJP Gaurav Bharti files petition seeking quashing registered FIR.
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में फर्रुखाबाद के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के गौरव भारती ने याचिका दाखिल की है। याचिका पर 21 सितंबर को न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


याचिका में थाना नवाबगंज में 19 अगस्त 2026 को दर्ज एफआईआर को चुनौती दी गई है। एफआईआर में जानबूझकर अशांति फैलाने के लिए झूठी सूचना फैलाना और जानबूझकर अपमान करना, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। याची ने एफआईआर और उससे जुड़ी कार्यवाही रद्द करने के साथ ही गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


याचिका के अनुसार गौरव भारती ने 16 अगस्त को विद्यालय परिसर में जाकर वहां की स्थिति का वीडियो बनाया था। वीडियो में कथित जर्जर ढांचे, परिसर में जमा पानी और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को दिखाया गया था। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। याचिका में कहा गया है कि उनका उद्देश्य सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति को सामने लाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में विद्यालय पहुंचने और गौरव के साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति पर शिक्षकों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है। याचिका में कहा गया है कि गौरव भारती के खिलाफ मारपीट, धमकी देने या हिंसा करने का कोई आरोप नहीं है। साथ ही एफआईआर में उनकी ओर से कहे गए किसी विशिष्ट शब्द का उल्लेख भी नहीं किया गया है। याचिका में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है जबकि कंप्यूटर संसाधन में अनधिकृत प्रवेश, डेटा चोरी, बदलाव या नुकसान पहुंचाने जैसी कोई कार्रवाई का आरोप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed