{"_id":"61af9fb3b73aba55492b1a1b","slug":"meerut-news-gunner-of-bjp-mla-sangeet-som-has-slapped-a-woman-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के गनर ने महिला को जड़े थप्पड़: वीडियो हुआ वायरल, संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात है सिपाही, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के गनर ने महिला को जड़े थप्पड़: वीडियो हुआ वायरल, संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात है सिपाही, जानें पूरा मामला
Wed, 08 Dec 2021 08:58 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:58 AM IST
सार
मेरठ में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा विधायक का गनर एक महिला को थप्पड़ जड़ रहा है। इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
महिला ने सिपाही को जड़े थप्पड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने भाजपा विधायक के गनर पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
राजनगर कॉलोनी में नागेंद्र कुमार अपनी पत्नी सविता और दो बेटे अक्षत और कार्तिक के साथ रहते हैं। नागेंद्र आर्मी में डीएससी के पद पर आगरा में तैनात हैं। सविता ने बताया कि उन्होंने छह वर्ष पूर्व कॉलोनी में मकान बनाया था। उनके सामने का प्लॉट खाली पड़ा है।
विज्ञापन
आरोप है कि सहारनपुर निवासी एक सिपाही जो भाजपा विधायक संगीत सोम का गनर है। उन्हें आए दिन वर्दी का रौब दिखाता है। आरोप है कि तीन दिन पहले सिपाही ने महिला के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर सिपाही ने उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
वहीं पीड़िता ने कार्रवाई की मांग को थाने में तहरीर दी। तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले में एसएसपी ने सिपाही पर जांच बैठा दी है।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार