फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

Tue, 23 Nov 2021 07:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Nov 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
UP News: A two-storey house collapsed in Jai Bhim Nagar of Meerut, a child dies and many people injured of family and see photos
मेरठ के जय भीमनगर में दो मंजिला मकान गिरा। - फोटो : amar ujala

मेरठ शहर के जय भीमनगर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इस दौरान जो भी घटनास्थल पर पहुंचा, वहां खौफनाक मंजर देख उसकी रूह कांप गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि, कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। उन सभी की जान बचाने के लिए राहत-बचाव का कार्य चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर डीएम के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी देहात केशव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। 



ऐसे हुआ हादसा
बताया गया कि किरण पाल के घर के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में पिछले तीन दिन से नींव खुदाई का काम चल रहा है। मंगलवार को भी मजदूर खुदाई के काम में लगे हुए थे। करीब पांच फुट गहरी नींव खुद चुकी थी। इसी दौरान तेज आवाज हुई और दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा नीचे गिर गया है। मकान गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है।

UP News: A two-storey house collapsed in Jai Bhim Nagar of Meerut, a child dies and many people injured of family and see photos
दो मंजिला मकान गिरा। - फोटो : amar ujala

हादसे में एक बच्चे की मौत
दो मंजिला मकान गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि, कई लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के आसपास के एरिया को सील कर दिया। वहीं परिजनों की ओर से दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

UP News: A two-storey house collapsed in Jai Bhim Nagar of Meerut, a child dies and many people injured of family and see photos
मलबे में दबे कई लोग। - फोटो : amar ujala

एक साथ रहते हैं परिवार के लोग
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर में किरण पाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पांच बेटे रामकुमार, सत्येंद्र, पवन, अरुण और सोनू हैं, ये सभी साथ एक रहते हैं। सोनू की शादी नहीं हुई है। अन्य चारों बेटों की शादी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: A two-storey house collapsed in Jai Bhim Nagar of Meerut, a child dies and many people injured of family and see photos
मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जिस वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस समय परिवार के लोग मकान के अंदर ही मौजूद थे। मलबे में दबकर सतेंद्र के पांच वर्षीय बेटे हर्षित की मौत हो गई, जबकि किरणपाल की पत्नी कमलेश, पवन की बेटी काकुल (5) घायल हो गए। लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि, पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
UP News: A two-storey house collapsed in Jai Bhim Nagar of Meerut, a child dies and many people injured of family and see photos
मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : amar ujala

घटना की जानकारी लगने पर डीएम के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। वहीं घटनास्थल पर राहत-बचाव का कार्य चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed