फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: FIR has registered after four days in case of death of six kanwariyas

छह कांवड़ियों की मौतों का मामला: FIR हुई दर्ज, पर गुनहगार कौन...? सदमे में परिजन, अब यादें रह गईं सहारा

Thu, 20 Jul 2023 01:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jul 2023 01:13 PM IST
सार

Meerut Kanwar Accident : छह कांवड़ियों की मौत के मामले में चार दिन बाद FIR दर्ज हुई है। लेकिन सवाल है कि आखिर गुनहगार कौन है?

विज्ञापन
Meerut News: FIR has registered after four days in case of death of six kanwariyas
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के राली चौहान गांव में छह लोगों की मौत के मामले में चार दिन बाद भावनपुर थाने में अज्ञात विद्युत कर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए (लापरवारी के कारण हुई मौत) में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मृतक हिमांशु और प्रशांत के पिता सुरेश सैनी ने भावनपुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि राली चौहान गांव के 20-25 लोग कांवड़ ला रहे थे। किला रोड से राली चौहान की सड़क पर 16 जुलाई की रात 8.10 बजे 11 हजार केवी की लाइन के तारों के ढीला होने के कारण डीजे से छू गए, जिस वजह से उसमें आग लग गई। 

विज्ञापन

वहीं, हादसे में मनीष सैनी पुत्र सुशील सैनी, लक्ष्य सैनी पुत्र सुनील सैनी, लख्मी पुत्र भगीरथ सैनी, महेंद्र सैनी पुत्र कमलू, प्रशांत सैनी और हिमांशु सैनी पुत्र सुरेश सैनी की मौत हो गई। इनके अलावा 14 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

बताया गया कि घायलों में प्रवीण पुत्र लख्मी, प्रिंस पुत्र सुखपाल सैनी, सुमित पुत्र जगत सिंह, योगेश सैनी पुत्र श्याम सिंह, विनित सैनी पुत्र सुशील सैनी, विशाल सैनी पुत्र सुरेश सैनी, अजय सैनी पुत्र सुरेश सैनी, रोहताश पुत्र कटार सिंह, विवेक पुत्र महेंद्र सिंह, सेंसर सैनी पुत्र खीमचंद, अभिषेक कुमार पुत्र विनोद सैनी, प्रदीप पुत्र बिजेंद्र, अक्षय पुत्र बिजेंद्र और राहुल पुत्र पालू सिंह हैं। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम डीएम को सौंप सकती है जांच रिपोर्ट
डीएम द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। टीम अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप सकती है। इसके बाद कार्रवाई तय होगी।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहीं सिसिकियां: 12 मौतों के बाद बचा सिर्फ गम, हादसे को याद कर सिहर उठते हैं परिजन, दर्दनाक थे वो पल

उप मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिला प्रतिनिधि मंडल
भाजपा नेता समय सिंह सैनी और पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति से केशव प्रसाद मौर्य को अवगत कराया। सरकार से आर्थिक सहायता कराने की मांग की। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री जसवंत सैनी को पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने और सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। साथ ही यह भी कहा कि वह शीघ्र ही मेरठ आकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: तमंचा तानकर लगवाए जय श्रीराम के नारे, गले में भगवा गमछा डाल पीटा, मस्जिद से घर लौट रहा था शहरकाजी का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed