फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sahar Qazi son was beaten up in Baghpat, made to slogan Jai Shri Ram, two accused arrested on SP instructions

UP: तमंचा तानकर लगवाए जय श्रीराम के नारे, गले में भगवा गमछा डाल पीटा, मस्जिद से घर लौट रहा था शहरकाजी का बेटा

Thu, 20 Jul 2023 10:04 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jul 2023 10:04 AM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक बार फिर से माहौल खराब करने को कोशिश की गई। शहर काजी के बेटे पर तमंचा तानकर जय श्रीराम के नारे लगवाए। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन
Sahar Qazi son was beaten up in Baghpat, made to slogan Jai Shri Ram, two accused arrested on SP instructions
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बार फिर से माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर अब कहां गए वो पुलिस अफसर जो हर नागरिक की सुरक्षा का दावा करते हैं। 

विज्ञापन


शहर काजी के बेटे को पीटकर माहौल खराब करने की कोशिश
मस्जिद में नमाज अदा कराकर लौट रहे शहर काजी के बेटे को कुछ युवकों ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने शहर काजी के बेटे पर तमंचा तान दिया और उससे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए। इतना ही नहीं उसके गले में भगवा पट्टा डाल दिया। पीड़ित युवक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई और जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

शहर काजी हबीबुर्रहमान का बेटा मुजीबुर्रहमान शहर की एक मस्जिद में इमाम हैं। वह पुराने कस्बे की एक मस्जिद में नमाज अदा कराकर घर लौट रहा था। मुजीबुर्रहमान ने पुलिस को बताया कि गले में भगवा गमछा डाले तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।

इसके बाद तमंचा तानकर पहले हिंदुस्तान जिंदाबाद और फिर जय श्रीराम के नारे लगाने का दबाव बनाया। उसने जय श्रीराम के नारे लगाने से मना किया तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। उसके गले में गमछा डालकर जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने लगे। हंगामा होने पर तीनों युवक धमकी देते हुए भाग गए।

विज्ञापन

वहीं, इस मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी से शिकायत होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आ गई और तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पहले भी हो चुका माहौल बिगाड़ने का प्रयास
बागपत जिले में असामाजिक तत्वों ने कुछ दिन पहले भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास का किया था, जिसमें शुगर मिल परिसर में पीर पर भगवा रंग की पुताई कर दी थी। इसमें पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

एसपी की फटकार पर हरकत में आई पुलिस
पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पूरा मामला दबाने का प्रयास किया। वहीं, पीड़ित ने एसपी से शिकायत की तो एसपी ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: मॉल में गंदी हरकत: डिप्टी मैनेजर ने पकड़ा महिला का हाथ, ऐन वक्त पर पहुंचे परिजन, जमकर की धुनाई

शहर काजी के बेटे से जय श्रीराम के नारे लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - मनीष मिश्रा, एएसपी बागपत

यह भी पढ़ें: वर्दी का गुरूर: दरोगा बोले- एक मिनट नहीं लगेगा ठोक दूंगा, वायरल हो रहा वीडियो, घर पर बुलडोजर चलाने गई थी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed