{"_id":"6245516db31abf68145f2fe3","slug":"meerut-news-cheating-in-the-name-of-cmo-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ में सीएमओ के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ में सीएमओ के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 31 Mar 2022 12:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:31 PM IST
सार
मेरठ में सीएमओ के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को लालकुर्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ईएनटी डाक्टर के यहां हेल्पर को मेडिकल कालेज में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम 10 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
आरोपी मोहित शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सीएमओ के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को लालकुर्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ईएनटी डाक्टर के यहां हेल्पर को मेडिकल कालेज में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो सामने आया कि वह अब तक कई लोगों को लाखों रुपये की चपत लगा चुका है। आरोपी से देर रात तक पुलिस पूछताछ में जुटी रही। पुलिस आज पूरा खुलासा कर सकती है।
लालकुर्ती पुलिस के मुताबिक छीपी टैंक पर ईएनटी डाक्टर अखिलेश मोहन का क्लीनिक है। इनके यहां अरुण कुमार निवासी पल्लवपुरम हेल्पर है। 26 मार्च को डॉ. अखिलेश मोहन के पास कॉल आया। इसमें आरोपी मोहित शर्मा निवासी कंकरखेड़ा ने खुद को डॉ. पंकज शर्मा बताया। उसने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज में तैनात है। सीएमओ से सेटिंग की बात कहकर उसने यहां नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद उसने कुछ कागजात और 10 हजार रुपये देने को कहा। इस पर उसने यह धनराशि ऑनलाइन भेज दी।
अरुण के मुताबिक आरोपी कई डॉक्टरों के नाम लेकर दावा करता रहा कि वह इन्हें अच्छी तरह जानता है, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए। पीड़ित इसकी शिकायत लेकर एसपी सिटी के पास पहुंचा। उन्होंने लालकुर्ती पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं इस आरोपी को कंकरखेड़ा पुलिस ने भी एक मामले में हिरासत में ले रखा था। यहां से आरोपी मोहित को लालकुर्ती पुलिस के पास भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी और मुकदमों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
शहर के कई थानों में दर्ज है मुकदमे
आरोपी मोहित के खिलाफ शहर और देहात के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी थाने के विवेचक आरोपी से पूछताछ करने के लिए रात तक लालकुर्ती थाने पहुंचते रहे। जानकारी मिली है कि आरोपी अपने को विधायक और मंत्री का खास बताकर भी ठगी किया करता था। पुलिस सब बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।