{"_id":"60ebe85e9cc2802c3055d7e6","slug":"meerut-news-bjp-mla-sangeet-som-has-targeted-maulanas-for-population-control-draft","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संगीत सोम ने मौलाना पर कसा तंज, बोले- अल्लाह की देन बहुत कुछ है सिर्फ बच्चे पैदा करना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संगीत सोम ने मौलाना पर कसा तंज, बोले- अल्लाह की देन बहुत कुछ है सिर्फ बच्चे पैदा करना नहीं
Mon, 12 Jul 2021 12:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:29 PM IST
सार
भाजपा विधायक संगीत सोम ने तंज कसते हुए कहा कि ये मौलाना पता नहीं क्यों देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह की देन और बहुत कुछ सिर्फ बच्चे पैदा करना नहीं।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सरधना विधायक संगीत सोम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण ड्राफ्ट का स्वागत किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये मौलाना पता नहीं क्यों देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह की देन और बहुत कुछ सिर्फ बच्चे पैदा करना नहीं। जनसंख्या देश के लिए कलंक है। ये महामारी होने जा रही है। इसके लिए कानून लाया जाना जरूरी है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
मेरठ जनपद में सोमवार को नवनिर्वाचित गौरव चौधरी ने 23वें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। जिलाधिकारी के. बालाजी ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई। चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी के सह-संगठन महामंत्री कर्मवीर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि आदर्श जिला पंचायत बनाना है। हमें जिले की तस्वीर बदलनी है। इसी को लेकर सभी सदस्यों को चलना होगा। वहीं जिला पंचायत सदस्यों को कोषाध्यक्ष ने शपथ दिलाई है। इस दौरान एक जिला पंचायत सदस्य ने हरी टोपी और एक जिला पंचायत सदस्य ने लाल टोपी पहनकर शपथ ली।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि किसानों की सेवा करने का मौका दिया है। ये लड़ाई मेरी नहीं आपकी थी। मुझे आज इस पद तक पहुंचा दिया। हाथ जोड़कर राम-राम कर आभार जताया। मैं राजनीति नहीं सेवा करने आया हूं। उन्होंने कहा ये बालक विदेश छोड़कर अपनी धरती पर वापस आया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी रफ्तार से जिला पंचायत को आगे लेकर जाऊंगा।
विज्ञापन