फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut murder case: many secret exposed by criminal Vijay Dhama in police inquiry

हत्यारोपी विजय धामा ने किए चौंकाने वाले खुलासे, उपचुनाव में किया था प्रधान के बेटे का मर्डर

Fri, 02 Aug 2019 02:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Meerut murder case: many secret exposed by criminal Vijay Dhama in police inquiry
हत्यारोपी विजय धामा को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के थाना परिक्षितगढ़ में ग्राम प्रधान के बेटे अनित गुर्जर की हत्या के आरोप में भले ही पुलिस ने कुख्यात विजय धामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो। लेकिन पुलिस की पूछताछ में कई बातें चौंकाने वाली सामने आई हैं। कुख्यात ने बताया कि उपचुनाव के दिन यदि उसके सामने कोई भी आता तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ता। 

विज्ञापन


छह जुलाई को जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 34 का उपचुनाव हुआ था। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा और सपा समर्थित प्रत्याशी विपिन भड़ाना आमने-सामने थे। बली गांव निवासी प्रधान कालूराम ने ही विजय धामा को चुनाव लड़ाया था, जिसमें प्रधान का बेटा अनित गुर्जर (30) भी विजय धामा के समर्थन में था। मतदान के समय विजय धामा समर्थकों और अपने साथी प्रशांत व प्रशांत के साथ तैनात गनर को लेकर बली गांव स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में पहुंचा। जिसके बाद विजय धामा ने बूथ कैपरिंग की कोशिश की। जिसका अनित ने विरोध किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


वहीं गिरफ्तारी के बाद विजय धामा ने पुलिस को बताया कि उपचुनाव में उसका मोटा पैसा खर्च हुआ है। जब प्रधान कालूराम और उनके बेटे अनित ने मुझे चुनाव लड़ाया था तो फिर चुनाव में मुझे बूथ में जाने से क्यों रोका गया। उसे लगा कि प्रधान और उनका बेटा दूसरे प्रत्याशी विपिन को समर्थन कर रहे हैं इसलिए मैंने अनित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस दिन यदि कोई भी सामने आता तो वह भी मरता। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सीसीएसयू कैंपस में पढ़ाई के समय से ही वह अवैध पिस्टल रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed