फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man murdered with a knife, body thrown on roadside

मेरठ: दो युवकों की हत्या, जैनपुर के जंगल में मिले शव, एक को धारदार हथियार से, दूसरे का घोटा गला

Sun, 13 Feb 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Feb 2022 12:55 PM IST
सार

रोहटा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 40- 42 साल लग रही है। लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Meerut: Man murdered with a knife, body thrown on roadside
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा रोड स्थित जैनपुर गांव के जंगल में रविवार को दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवकों के शव की पहचान नहीं हुई है। आशंका है कि एक युवक (40) की धारदार हथियार से हत्या की गई तो दूसरे युवक (35) को गला घोटकर मारा गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए हैं। अभी तक शवों की शनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों युवकों के हाथ पर लालटू लिखा हुआ था। पुलिस की जांच जारी है। 

विज्ञापन


रोहटा और कंकरखेड़ा थाने की सीमा पर जैनपुर गॉव के जंगल में सुबह 10:30 बजे एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर रोहटा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करने में ही लगी थी कि एक घंटे बाद ही 11:30 बजे 100 मीटर की दूरी पर ही दूसरे युवक का भी शव मिला।
विज्ञापन


दो युवकों के शव मिलने की सूचना पर एसएसपी और एसपी देहात  पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना कि हत्या के बाद दोनों शवों को यहां पर फेंका गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या कहीं दूसरी जगह हुई है। इनको मरने के बाद यहां फेंका गया है। संभावना है कि दोनों को एक ही जगह पर मारा गया है। पहचान होने के बाद ही हत्यारोपियों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: आन के नाम पर बेटी का कत्ल, फिर खेत में दबाईं अस्थियां, प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, खौफनाक है पूरी कहानी

दूसरे के गले में रस्सी मिली
दूसरे युवक का शव जैनपुर गांव के जंगल में गेहूं के खेत में पहले शव से 10 मीटर की दूरी पर मिला है। उसके गले में हुडी की डोर (रस्सी जैसी) मिली है। इसके एक हाथ पर लालटू और ऐरो मिला है। दूसरे हाथ में इंगलिश में अधिकारी और लव भी लिखा है। गले में जनेऊ भी डाला गया था। पुलिस मान रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक ने काला बनियान और लोअर पहना था।

एक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान
एक युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। शव पर प्लास्टिक का बोरा ढका हुआ था। कपड़े की दो बेडशीट भी शव के ऊपर मिली। उसके हाथ पर लालटू लिखा हुआ है। चेहरे के अलावा भी शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिट्टी के नमूने भी लिए
दोनों युवकों के शव मिलने की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी देहात केशव कुमार पहुंचे।  पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। घटनास्थल पर मिट्टी के नमूने भी लिए। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में लगी है। घटनास्थल के आसपास भी जाकर पुलिस ने सबूत ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक कोई भी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed