फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: Daughter has been murdered by her family and the lover committed suicide by train in Muzaffarnagar

मर्डर: आन के नाम पर बेटी का कत्ल, फिर खेत में दबाईं अस्थियां, प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, खौफनाक है पूरी कहानी

Sat, 12 Feb 2022 08:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Feb 2022 08:30 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में आन के नाम पर बेटी की हत्या कर डाली और फिर अस्थियां खेत में दबा दीं। प्रेमी को पता चला तो उसने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। खौफनाक है पूरी कहानी।

विज्ञापन
UP Crime News: Daughter has been murdered by her family and the lover committed suicide by train in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली में झूठी आन की खातिर परिजनों ने बेटी कोमल (19) की हत्या कर शव को खेत में ले जाकर जला दिया और अस्थियां खेत में दबा दी। बाद में खेत को गंदे नाले के पानी से भर दिया। युवती के प्रेमी और गांव सावटू निवासी शुगन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी, तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने खेत से अस्थियां बरामद कर मृतका की मां सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, युवती की हत्या की जानकारी होने पर प्रेमी ने शामली के कस्बा कांधला में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


सिसौली की नई आबादी निवासी कोमल पुत्री स्वर्गीय ओमपाल 17 जनवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने शुगन पुत्र सतेंद्र चौधरी निवासी सावटू के खिलाफ कोमल को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना तितावी पर दर्ज कराई थी। युवती नौ फरवरी को खुद ही घर आ गई थी। नाराज परिजनों ने उसे भला-बुरा कहा। पुलिस ने बताया कि उसी दिन रात को मां गीता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर किसान इंद्रपाल सिंह के खेत में ले जाकर कोमल की हत्या कर दी। युवती नहीं दिखी तो शुगन ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस युवती की मां व पड़ोस के ही छोटा हाथी चालक राजेंद्र को पूछताछ के लिए थाने ले गई। गीता ने स्वीकार किया कि शुगन के साथ जाने के कारण परिवार की इज्जत पर दाग लग गया था, जिसके कारण उसकी हत्या की। उसने हत्या में शामिल नौ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए।
विज्ञापन


कांधला रेलवे स्टेशन के निकट मिला शुगन का शव
कांधला रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को भी सूचना दी। शव की शनाख्त गांव सावटू निवासी शुगन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

बताया गया कि राहगीरों को रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को एक युवक खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों से बात की। जिससे उसकी पहचान शुगन पुत्र सतेंद्र निवासी गांव सावटू नंगला थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक सुगन शुक्रवार सुबह से अपने घर से लापता हो गया था। तभी से परेशान युवक के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed