{"_id":"625a7f711026b04bc0510eef","slug":"meerut-man-committed-suicide-by-hanging-family-members-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सूदखोर से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सूदखोर से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 16 Apr 2022 02:03 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:03 PM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 4 बजे युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे बेटे हमजा ने पिता का शव लटका देखकर परिजनों को सूचित किया। पुलिस जांच में सूदखोर से तंग आकर आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट में सूदखोर से परेशान होकर अखलाक में पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सूदखोर से परेशान होकर जान देने की बात कही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के न्यू शानदार कॉलोनी निवासी अखलाक 28 वर्षीय पुत्र इलियास पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। मजदूरी पर पुताई का काम करता था परिजनों का कहना था कि क्षेत्र के रहने वाले युवक से 50 हजार रुपए सूदखोर से ब्याज पर लिए थे। रुपए देने के बाद भी सूदखोर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 4 बजे अखलाक में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। छोटे बेटे हमजा ने पिता का शव लटके देखकर चीख निकल गई। बेटी की चेक सोने का भाव परिवार के लोग पहुंच गए अखलाक लटके देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना के 4 घंटे बाद पुलिस कंट्रोल रूम को हत्या की सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची लिसाड़ीगेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना हैं कि युवक ने सुसाइड किया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।