मेडिकल इमरजेंसी वार्ड में गैस लीक होने से बिगड़ी मरीजों की हालत, नर्स बेहोश
मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब गैस की दुर्गंध से मरीजों, तीमारदारों और मेडिकल स्टाफ को चक्कर आने लगे। एक नर्स बेहोश हो गई तो मरीज-तीमारदार गश खाने लगे। इससे वहां अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर मेडिकल के अधिकारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस और गैस प्रबंधन करने वाले पदाधिकारी वहां पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक मेडिकल स्टाफ और कई मरीजों को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई।
सीएमएस डॉ. धीरज राज ने बताया कि शुरुआती छानबीन की, तो पाया कि फायर एस्टिंग्यूशर लीक हो गया है। इसी कारण गैस का रिसाव हो गया था। उसे बंद किया गया और नया फायर एस्टिंग्यूशर लगवाया गया। ऐसा लगता है कि किसी ने फायर एस्टिंग्यूशर को दबा दिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/