फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Dharamveer murder case revealed, accused wife reveals secrets of husband murder in police interrogation

धर्मवीर हत्याकांड: मर्डर का ऐसा खुलासा, जिसे सुनकर सहम गए पुरुष, इस लालच में खुद विधवा हुई महिला

Fri, 30 Jun 2023 04:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jun 2023 04:48 PM IST
सार

Meerut Murder Case : पत्नी संतलेश ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर धर्मवीर की हत्या कराई है। उन्होंने पहले धर्मवीर को शराब पिलाई और फिर पीट-पीटकर जिंदे को ही काली नदी में धक्का दे दिया था। यह बात पत्नी ने पूछताछ के दौरान कबूल की है।

विज्ञापन
Meerut Dharamveer murder case revealed, accused wife reveals secrets of husband murder in police interrogation
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर अपने ही सुहाग को उजाड़ लिया। इस हत्याकांड का खुलासा हुआ तो पुरुष हैरान रह गए। हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया कि क्या अपनी ही पत्नी ऐसा कर सकती है। बताया गया कि पत्नी ने रुपयों के लालच में ऐसा किया है। आगे जानिए पूरा वारदात-

विज्ञापन

मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा गांव से तीन दिन पहले लापता हुए 40 वर्षीय धर्मवीर की हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार को हापुड़ पुलिस ने काली नदी से बरामद कर लिया था, लेकिन शक के घेरे में आई धर्मवीर की पत्नी से पूछताछ के बाद खरखौदा थाना पुलिस बृहस्पतिवार को हापुड़ पहुंची और परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि पत्नी संतलेश ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर धर्मवीर की हत्या कराई है। उन्होंने पहले धर्मवीर को शराब पिलाई और फिर पीट-पीटकर जिंदे को ही काली नदी में धक्का दे दिया था। यह बात पत्नी ने पूछताछ के दौरान कबूल की है। वहीं, बाकी तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, फफूंडा गांव निवासी धर्मवीर उर्फ लाला 26 जून को पत्नी संतलेश के साथ घर से निकला था। संतलेश घर वापस आ गई, लेकिन धर्मवीर का पता नहीं चला। धर्मवीर के भाइयों ने संतलेश से उसके बारे में पूछा। वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। 

परिजनों के दबाव में संतलेश ने बुधवार को धर्मवीर के अपहरण का मामला खरखौदा थाने में दर्ज कराया। हालांकि बार-बार मांगने के बावजूद उसने धर्मवीर का फोटो पुलिस को नहीं दिया। बृहस्पतिवार को धर्मवीर के परिजन और अन्य ग्रामीण थाने में पहुंचे। 

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि संतलेश और जाहिदपुर गांव निवासी सौरभ के साथ प्रेम संबंध है। कई अन्य युवकों का भी आना-जाना है। आशंका जताई कि धर्मवीर की हत्या हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने धर्मवीर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

एसएसपी ने बताया कि धर्मवीर को पहले शराब पिलाई गई और फिर मारपीट कर नदी में धक्का दिया गया था। छानबीन की तो जानकारी मिली कि बुधवार को हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के आसरा लौटी संपर्क मार्ग पर काली नदी में एक युवक का शव मिला था। पुलिस परिजनों के साथ वहां पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान धर्मवीर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता किया जा रहा है कि उसकी मौत मारपीट के कारण हुई है या फिर पानी में डूबने के कारण।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुजफ्फरनगर में बड़ी वारदात, शामली में धार्मिकस्थल पर मांस के टुकड़े मिलने से आक्रोश

संतलेश से मिले थे सौरभ व उसके साथी
परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही धर्मवीर और उसके भाइयों ने कुछ जमीन बेची थी। इसमें धर्मवीर के हिस्से में पांच लाख रुपये आए थे। जमीन बेचने के कुछ दिन बाद ही उस रकम का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि संतलेश के पास जाहिदपुर निवासी सौरभ और कई अन्य युवकों का आना-जाना था। धर्मवीर के लापता होने से पहले सौरभ और अन्य युवक संतलेश से मिले थे।

यह भी पढ़ें: पहले पत्नी फिर खुद को मारी गोली: बिचौलिए की हत्या करने पहुंचे थे दंपती, कुछ ऐसा हुआ कि अपना ही जीवन किया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed