फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple who went to kill a youth in Muzaffarnagar took their own lives

पहले पत्नी फिर खुद को मारी गोली: बिचौलिए की हत्या करने पहुंचे थे दंपती, कुछ ऐसा हुआ कि अपना ही जीवन किया खत्म

Fri, 30 Jun 2023 12:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Jun 2023 12:04 PM IST
सार

प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। सूचना के बाद सीओ भोपा व थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Couple who went to kill a youth in Muzaffarnagar took their own lives
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच माह पहले हुई शादी से नाखुश दंपती शुक्रवार की अलसुबह थाना क्षेत्र के गांव गादला बिचौलिए के घर पहुंच गए। हवाई फायरिंग की तो इस बीच भीड़ ने घेरना शुरू कर दिया। खुद को घिरा देखकर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 

विज्ञापन

मुखियाली निवासी नसीम और उसकी पत्नी तमन्ना सुबह लगभग पांच बजे अपने रिश्तेदार सद्दाम के घर गादला पहुंचे। सद्दाम नमाज पढ़ने गया हुआ था। नसीम ने सद्दाम के घर में जाते ही हवाई फायर की। पड़ोसी साबिर ने जैसे ही दीवार के ऊपर से देखा और उन्हें ललकारा तो नसीम की पत्नी तमन्ना ने साबिर पर गोली चला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर इकट्ठे हो गई। दोनों पति-पत्नी हाथों में पिस्टल लेकर भागने लगे, जब नसीम ने देखा कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया है तो पहले तो नसीम ने तमन्ना को गोली मारी और इसके बाद अपने आप को गोली मार दी। नसीम की मौके पर और तमन्ना की भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई। साबिर का भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

बताया गया है कि लगभग पांच माह पूर्व सद्दाम द्वारा मृतक नसीम की शादी कराई गई थी। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। सूचना के बाद सीओ भोपा व थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी सिटी व एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। वहीं, नई मंडी और ककरौली थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed