फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: दुष्कर्म करने वाले को 25 वर्ष की सजा, नहर में युवकों के डूबने का वीडियो वायरल

Fri, 30 Jun 2023 07:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jun 2023 07:33 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह एक बड़ी वारदात हो गई। वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया गया कि पहले पत्नी को गोली मारी फिर पति ने खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: All updates of West UP including Muzaffarnagar
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:18 PM, 30-Jun-2023
पूर्वी यमुना नहर में युवकों के डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्वी यमुना नहर में दो युवक डूब रहे है। दोनों युवकों को उनके साथी बचा रहे। घटना कलसिया के पास की बताई जा रही है और युवक सहारनपुर के खाताखेड़ी के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बताई गई है। सहारनपुर के खाताखेड़ी निवासी कुछ युवक यहां बेहट क्षेत्र के कलसिया में पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए आए थे। बताया गया कि नहाते समय पुराने पुल के नीचे झाल में फंसने से दो युवक डूबने लगे। काफी देर पानी में हाथ पैर मारते दिखाई दे रहे इन युवकों को उनके साथ ही बचा रहे हैं। काफी प्रयासों के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाल लिया गया। दोनों सकुशल थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि घटना की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। 
07:09 PM, 30-Jun-2023
मौसेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले को 25 वर्ष की सजा

सहारनपुर में मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप सिद्ध हो जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट कक्ष संख्या-13 शबीह जेहरा ने विकासनगर निवासी हर्ष थापा को 25 साल के कारावास और 53 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक संजय मालिक ने बताया की पीड़िता का अपनी मौसी के लड़के हर्ष थापा के साथ घटना से दो वर्ष पूर्व संपर्क था। उस दौरान के पीड़िता के कुछ वीडियो और फोटो हर्ष थापा के पास थे, जिन्हें वो वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता को परेशान करता रहता था, उसके देह शोषण किया और मारपीट करके जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने गत दो जुलाई 2022 को मामला दर्ज कर विवेचना उपरान्त हर्ष थापा के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने और 5L/6 पोक्सो एक्ट में आरोप पत्र पेश किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए न्यायालय ने हर्ष थापा को 25 वर्ष के कारावास और 53 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वह एक साल से जेल में है।
विज्ञापन
07:07 PM, 30-Jun-2023
किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की सजा

मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने प्रकरण में फैसला सुनाया। 

विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा और दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव में नौ सितंबर 2022 को एक महिला अपनी किशोरी पुत्री के साथ रात करीब आठ बजे दवा लेने जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। मां-बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की मां ने थाने पर आरोपी संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) में हुई। अभियोजन पक्ष ने चार गवाह पेश किए। अदालत ने दोषी संजीव को सश्रम पांच साल कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
06:24 PM, 30-Jun-2023
आवारा कुत्तों ने बच्चे को घायल किया

सहारनपुर के गंगोह में मौहल्ला गुलाम ओलिया में वसीम का नौ वर्षीय पुत्र अयान शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी आवारा कुत्तों ने उसे काटकर घायल कर दिया। वहीं, लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाकर बच्चे को बचा लिया। परिजनों द्वारा घायल बच्चे का उपचार कराया गया।
03:19 PM, 30-Jun-2023
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, तीन घायल

सहारनपुर में सरसावा अंबाला रोड पर ग्राम गोविंदपुर के समीप कार की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला सड़क पर जा गिरी, जिसे पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी कुचलते हुए चली गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग चोटिल हुए। जिन्हें पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
01:30 PM, 30-Jun-2023
मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के अमानुलापुर गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार में बीती रात जमकर गोलियां चलीं। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घायल विजय पुत्र देवेंद्र को मेरठ किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:24 PM, 30-Jun-2023
बागपत के एडीएम प्रतिपाल चौहान का तबादला हुआ है। अब मेरठ के एडीएम पंकज वर्मा बागपत के नए एडीएम होंगे।
01:16 PM, 30-Jun-2023
एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बागपत जनपद में बड़ौत रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की देर रात्रि दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लालकुर्ती रुड़की निवासी गौरीशंकर खंडेलवाल के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात्रि रेलवे स्टेशन बड़ौत के पास मालगोदाम के सामने गौरीशंकर ने दिल्ली से शामली जाने वाली 01623 ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर शैनेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार से मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक रुड़की में एक कोचिंग सेंटर संचालक था। आरोप यह भी है कि मृतक ने कोचिंग में एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की थी। फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
11:30 AM, 30-Jun-2023
बेड पर पड़ा मिला महिला का शव, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल 

मेरठ जनपद के दौराला में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित शक्ति कॉलोनी में एक मकान के अंदर महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। 
 
बताया गया कि शुक्रवार सुबह मकान के अंदर महिला ममतेश उर्फ ममता पत्नी दीपक का शव बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गई है। अभी महिला की मौत के कारण का पचा नहीं लग सका है। बताया गया कि महिला के दो बच्चे हैं, दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक महिला का पति घर पर नहीं मिला। पति दीपक मटौर गांव का रहने वाला है और टेंपो चालक है। ममतेश मंसूरपुर के गांव जीवना की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
11:26 AM, 30-Jun-2023
सफाई कर्मचारियों का चुनाव हुआ रद्द, मचा बवाल, आरएएफ तैनात

मेरठ में सफाई मजदूर संघ का चुनाव रद्द होने पर नगर निगम में बवाल मच गया। मतदान की प्रक्रिया होते ही निगम के अधिकारियों ने अड़ंगा लगा दिया। जिस पर कर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस और आरएएफ को भी बुलाना पड़ा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed