{"_id":"592e60334f1c1b1466bdaa14","slug":"meerut-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-it-will-be-a-one-day-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ये रहेगा दिनभर का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ये रहेगा दिनभर का कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 31 May 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मेरठ आएंगे। यहां वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पूर्व वह दोपहर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से स्टेट प्लेन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे आईआईएमटी कॉलेज मॉल रोड जाएंगे। जहां पर वह सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस आएंगे, जहां लोक निर्माण, मनोरंजन कर, खाद्य प्रसंस्करण और सार्वजनिक उद्यम विभागों के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। जिसमें वह स्थानीय योजना के अनुसार कार्यक्रम तय करेंगे। सर्किट हाउस से शाम 7.30 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली रोड स्थित एक होटल जाएंगे और वहां से कार द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/