Meerut Crime Report: युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल
Meerut Crime Report : मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र में जुर्रानपुर फाटक के पास मैदान में किक्रेट मैच खेलते समय मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विस्तार
मेरठ के गंगानगर में इंचौली पुलिस ने बरात से लापता हुए छह वर्षीय बच्चे वंश को मवाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के मुताबिक ललसाना से रामपुर साधो नंगली में बारात आई थी। इसमें छह वर्षीय वंश अपने पिता नंदू, भाई विशाल और तरुण के साथ आया था। रात में वह लापता हो गया। उसकी काफी तलाश की गई। बाद में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। फोटो और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आसपास के सभी थानों को सूचित किया गया। वहीं, तलाशी के लिए टीम लगाई गईं। दोपहर में सूचना मिली कि बच्चा मवाना क्षेत्र के अटोरा गांव में है। इसके बाद बच्चे को लाकर रिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
महिला से मारपीट और लूट का केस दर्ज
मेरठ में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला से मारपीट करने और चेन लूटने का केस दर्ज किया है। इस मामले में कोतवाली थाने में नौगजा पीर के रहने वाले वसीम, नसीम, नदीम, शुऐब को नामजद किया गया है। समर गार्डन निवासी शीबा की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि पति अखलाक की वसीम से जान-पहचान है। वसीम ने दुकान में सामान के लिए 4,90000 रुपये उधार लिए थे। शीबा के अनुसार पांच जुलाई को वह दवा लेने डॉक्टर के पास जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी से जाते सीम, नसीम, नदीम और शुएब नजर आए। उन्हें रोककर रुपये मांगे तो तीनों ने शीबा के साथ मारपीट की और चेन लूट ली।
सांसद सहित पांच नेताओं के बयान दर्ज
मेरठ में वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, वरुण गोयल और चरण सिंह लिसाड़ी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। अपर जिला जज (स्पेशल कोर्ट एमपीएमएल) की अदालत में ये आरोपी उपस्थित हुए। न्यायालय में पांचों ने अपने बयान दर्ज कराते हुए घटना में शामिल न होने की बात कही। पूर्व डीजीसी ब्रज भूषण गर्ग ने बताया कि सोमेंद्र तोमर के विरुद्ध वर्ष 2003 में मारपीट को लेकर न्यायालय में चले आ रहे वारंट भी निरस्त कराए गए।
महिला से छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट
मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला के साथ पड़ोसी युवक कई दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। शुक्रवार शाम भी आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला से मारपीट की गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गया। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
मारपीट का वीडियो वायरल
मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र में जुर्रानपुर फाटक के पास मैदान में किक्रेट मैच खेलते समय मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, पुलिस ने चांद नाम के युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह लूटपाट कर भाग रहा था। वीडियो में आरोपी चांद को बुरी तरह पीट रहे हैं।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज बिजनौर आएंगे अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़ें ताजा खबरें
युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसके मुताबिक गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो इससे इन्कार कर दिया। इस पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार