फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: अखिलेश का तीखा अंदाज, PM-CM का नाम लिए बगैर साधा निशाना, हादसे में कार चालक की मौत

Sat, 25 Nov 2023 05:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Nov 2023 05:06 PM IST
खास बातें

West UP News Live : समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के समापन पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव नूरपुर में एक जनसभा संबोधित किया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Akhilesh Yadav will address a public meeting in Bijnor and all updates of West UP
बिजनौर पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:59 AM, 25-Nov-2023
अस्पतालों में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

मेरठ में न्यूटीमा अस्पताल के साथ-साथ अब जिले भर के अस्पतालों के विरोध में जिला पंचायत सदस्य उतर आए हैं। जिला पंचायत के सदस्य अनिकेत भारद्वाज समेत काफी सदस्यों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सोंपा। विपिन भड़ाना ने कहा कि अस्पतालों में जनता से लूट हो रही है। अगर जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं तो उन पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि जिस प्रकार से सरधना विधायक अतुल प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराया गया वह सीधी-सीधे जनप्रतिनिधि और जनता की आवाज को दबाने वाला कदम है।
11:49 AM, 25-Nov-2023
हादसे में कार सवार की मौत

मुजफ्फरनगर के छपार में दिल्ली-देहरादून हाइवे के बिजोपुरा कट पर एक ऑल्टो कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में सोनीपत के विकास नगर निवासी 26 वर्षीय केशव पुत्र सुभाष शर्मा की मौत हो गई। हादसे में गौरव पुत्र रामनिवास निवासी कंझावला घायल हो गया है। वहीं, चालक ट्रेक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। केशव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
11:15 AM, 25-Nov-2023
सड़क हादसे में कार चालक की मौत, चचेरा भाई घायल

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में बड़ौत मार्ग पर एक कार गोवंशीय पशु से टकरा गई। वहीं, इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

शुक्रवार देर रात के समय अपनी कार लेकर समीर अपने चचेरे भाई के साथ मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के अपने गांव बिलासपुर जा रहा था। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बायवाला पुलिस चौकी के पास उनकी कार गोवंश से टकरा गई। हादसे में कार पलट गई। कार पलटने से चालक समीर के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया।परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने और अन्य किसी कार्रवाई से मना कर दिया। वहीं, गमगीन माहौल में परिजन देर रात के समय समीर के शव को अपने साथ ले गए।
09:58 AM, 25-Nov-2023
नंगल डैम एक्सप्रेस रद्द, यात्रियों का सरसावा रेलवे स्टेशन पर हंगामा

सहारनपुर से आरंभ (बनकर) नंगल डैम को जाने वाली व सरसावा में सुबह 6:50 पर पहुंचने वाली ट्रेन रद्द होने के बाद डेली यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसके पश्चात स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम में बात कर सियालदह से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का सरसावा स्टेशन पर सुबह 7:15 पर कुछ समय के लिए विशेष स्टॉपेज कराया। लेकिन ट्रेन में पहले से ही अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री उस ट्रेन में भी नहीं चढ़ पाए। बताया जाता है कि पंजाब में किसान आंदोलन के चलते किसानों ने रेलवे ट्रैक को घेर रखा है जिस कारण ट्रेन रद्द की गई थी।
09:42 AM, 25-Nov-2023

West UP News Live: अखिलेश का तीखा अंदाज, PM-CM का नाम लिए बगैर साधा निशाना, हादसे में कार चालक की मौत

अखिलेश का तीखा अंदाज, PM-CM का नाम लिए बगैर साधा निशाना

पूर्व सीएम अखिलेश यादव शनिवार यानी आज बिजनौर पहुंचे। अखिलेश यादव ने नूरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के साथ-साथ किसानों, युवाओं व बेरोजगारों को भी साधने का काम किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली का वादा करके लोगों लुभाया। बताया गया कि पूर्व सीएम का भाषण करीब 33 मिनट का रहा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed