फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Clashes between two groups of students at MIT College Meerut, attack with knife, one died

मेरठ: एमआईईटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष, चले चाकू, एक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2022 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Apr 2022 01:30 PM IST
सार

एमआईईटी कॉलेज मेरठ बागपत बाईपास में  छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक छात्र चाकू लगने से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Clashes between two groups of students at MIT College Meerut, attack with knife, one died
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के एमआईईटी कॉलेज में बुधवार सुबह छात्रों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हो गया। इस दौरान चाकू से भी हमला किया गया जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मेरठ-बागपत बाइपास स्थित एमआईईटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में हुए झगडे़ में बुधवार को इंजीनियरिंग के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र पर आरोपी छात्रों ने 20 से भी ज्यादा वार किए। काफी देर चले इस खूनी खेल में मृतक छात्र को कोई भी बचाने नहीं आया। बताया गया कि इससे पहले मृतक छात्र को कॉलेज में दौड़ाकर कर पीटा गया। घटना के बाद कॉलेज में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मजाक बना मौत की वजह: कहासुनी में मारे दो मुक्के, चली गई युवक की जान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के गांव शिकेहपुर थाना बड़ौत निवासी निखिल चौधरी उम्र 23 मेरठ बागपत बाइपास स्थित एमआईईटी कॉलेज में बीटेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष  में कॉलेज के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि छात्र निखिल का एक माह पूर्व भी कॉलेज के अन्य छात्रों से विवाद हुआ था।

मंगलवार को भी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक से निखिल का विवाद हुआ था। इस विवाद को कुछ छात्रों ने बीच-बचाव कर दिया था। लेकिन  इसके बाद दोनों गुटो के छात्रों को मोबाइल पर जमकर कहासुनी हुई थी। जिसमें एक-दूसरे को भुगत लेने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: 16 साल पहले का वो खौफनाक मंजर... जब तड़प-तड़पकर मर गए थे लोग, छिन गईं थीं 230 परिवारों की खुशियां

बुधवार को कॉलेज में निखिल क्लास में था। तभी वहां आरोपी अभिषेक अपने साथियों के साथ पहुंचा। अभिषेक को देखते ही निखिल क्लास रूम निकल कर भाग लिया। इसी दौरान आरोपियों ने निखिल को पकड़कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद लाईब्रेरी के पास निखिल के सीने, गर्दन शरीर के अन्य भागों पर बीस से भी ज्यादा बार चाकू से वार कर डाले। चाकू से हमला होते ही निखिल जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें: याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: शासन ने बैठाई जांच, पशु चिकित्सकों की भूमिका संदिग्ध, कई पर गिर सकती है गाज 

निखिल को मरा जान कर आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद अन्य छात्रों ने निखिल को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार छात्रों को हिरासत में लिया है। 

एसपी देहता केशव कुमार का कहना है छात्रों में वर्चस्व को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी अभिषेक शर्मा समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

हत्या की सूचना पर परिजनों मे मचा कोहराम 
मृतक निखिल पुत्र पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी जनपद बागपत, गांव शिकोहपुर का रहने वाला था। निखिल पिछले दो साल से मेरठ में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। वह बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। मृतक दो भाई और एक बहन थे।

मृतक का भाई मुकुल गांव में रहकर खेती करता है, जबकि बहन शिवानी बीए में पढ़ रही है। मां का नाम रेखा है। निखिल की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सभी मेरठ रवाना हो गए। गांव में निखिल के पड़ोसियों ने बताया कि निखिल काफी व्यवहार कुशल था और वह बीच बीच में गांव में आता रहता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed