{"_id":"640af6d8daa8caffe30e5565","slug":"meerut-ccsu-has-got-a-plus-grade-in-naac-2023-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से खास खबर: देश के चुनिंदा विश्वविद्यालय में शामिल हुआ सीसीएसयू, नैक में मिला ए प्लस प्लस ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ से खास खबर: देश के चुनिंदा विश्वविद्यालय में शामिल हुआ सीसीएसयू, नैक में मिला ए प्लस प्लस ग्रेड
Fri, 10 Mar 2023 06:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Mar 2023 06:39 PM IST
सार
मेरठ से खास खबर : सीसीएसयू देश के चुनिंदा विश्वविद्यालय में शामिल हो गया है। सीसीएसयू को नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है।
विज्ञापन
सीसीएसयू की कुलपति, प्रोफेसर संगीता शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरण सिंह विश्वविद्यालय को नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है। सीसीएसयू देश के चुनिंदा विश्वविद्यालय में शामिल हो गया है। अभी तक सीसीएसयू बी ग्रेड में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस में नैक निरीक्षण की रिपोर्ट जारी हो गए हैं। नैक अध्यक्ष के इस्तीफा दिए जाने के कारण पिछले मंगलवार को रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाई थी। सीसीएसयू में छह सदस्यीय नैक पीयर टीम ने दो मार्च से चार मार्च तक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला
वहीं सात मार्च को नैक टीम की बैठक के बाद रिपोर्ट जारी होनी थी। लेकिन नैक के अध्यक्ष द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के कारण बैठक नहीं हो पाई थी।
Trending Videos
नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने पर सीसीएसयू में जश्न शुरू हो गया है। उधर, सीसीएसयू की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला और अन्य स्टाफ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान
बताया गया कि छात्र-छात्राएं ढोल-नगाड़ों के साथ खूब जश्न मना रहे हैं। वहीं सीसीएसयू में हर तरफ खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान
बताया गया कि छात्र-छात्राएं ढोल-नगाड़ों के साथ खूब जश्न मना रहे हैं। वहीं सीसीएसयू में हर तरफ खुशी का माहौल है।