फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: CBI team raided house of furniture businessman Farooq in Hastinapur and deer horns found

UP: फर्नीचर व्यवसायी के घर सीबीआई का छापा, टीम को मिले हिरण के सींग, फारूख के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Jan 2024 11:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

Meerut News : सीबीआई की टीम ने मेरठ के हस्तिनापुर में एक फर्नीचर व्यवसायी फारूख के घर पर छापा मारा। छापामारी के दौरान टीम को घर से हिरण के सींग मिले। इसके बाद फारूख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
Meerut: CBI team raided house of furniture businessman Farooq in Hastinapur and deer horns found
सीबीआई की टीम ने छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर में सीबीआई ने फर्नीचर व्यवसायी फारूख के घर पर छापा मारा। कई घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। आरोपी के घर से हिरण के सींग बरामद होने पर उसके खिलाफ हस्तिनापुर थाने में वन्य जीव जंतु अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस कार्रवाई से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन


वहीं, एसपी देहात का कहना है कि टीम ने पुलिस को हिरण के सींग की बरामदगी के अलावा कोई जानकारी नहीं दी है।

फारूख की हस्तिनापुर में फर्नीचर की दुकान है। सीबीआई की टीम यहां पहुंची तो फारूख घर पर नहीं था। टीम ने घंटों छानबीन की। फारूख की पत्नी रिहाना के मोबाइल को भी टीम ने कब्जे में लिया है। दर्जनों दस्तावेजों को टीम अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मामला किसी बेशकीमती जमीन के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। फारूख की पत्नी रिहाना को एक नोटिस भी दिया गया है। इसमें फारूख को 16 जनवरी तक सीबीआई कार्यालय गाजियाबाद में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की बात कही गई है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि टीम द्वारा पहले फारूख से फोन पर संपर्क किया गया था। इसके बाद फारूख फोन बंद कर घर से फरार हो गया। छानबीन के दौरान टीम ने किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। जानकारी मिलने पर हस्तिनापुर पुलिस पहुंची, लेकिन बाहर ही तैनात रही। थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि टीम की जांच गोपनीय है, उनको कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: UP: 17 को मेरठ आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, तैयारियों में जुटे अधिकारी

हिरण के तीन सींग मिले
टीम को मौके पर हिरण के तीन सींग मिले। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। इसके बाद वन विभाग के रेंजर रविकांत चौधरी मौके पर पहुंचे। सीबीआई टीम ने सींग उनके सुपुर्द कर दिए। रेंजर रविकांत चौधरी ने बताया कि घर में हिरण के सींग मिलने के मामले में फारूख पुत्र सगीर के खिलाफ वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम आएंगे तो दिवाली कैसे मनाएंगे, शहर की 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed