फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Asha Jyoti Center Negligence opened in surprise inspection, Vice President of State Women Commission said have not seen such a careless DPO

Meerut: औचक निरीक्षण में खुली आशा ज्योति केंद्र की पोल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बोलीं- इतना लापरवाह डीपीओ नहीं देखा

Sat, 14 May 2022 07:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 May 2022 07:44 PM IST
सार

औचक निरीक्षण में आशा ज्योति केंद्र की पोल खुल गई। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि इतना लापरवाह डीपीओ नहीं देखा।

विज्ञापन
Meerut: Asha Jyoti Center Negligence opened in surprise inspection, Vice President of State Women Commission said have not seen such a careless DPO
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के औचक निरीक्षण में मेडिकल स्थित आशा ज्योति केंद्र की पोल खुल गई। मैनेजर आरती त्यागी तीन महीने से सेंटर आने की बजाय घर से ही आशा ज्योति केंद्र चला रहीं हैं।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कर्मचारी से मैनेजर को फोन मिलवाया। लेकिन इसके बाद वह ऑफिस आने की बजाय उपाध्यक्ष के जाने की जानकारी लेती रहीं। वहीं, कर्मचारियों ने सेंटर मैनेजर पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।  
विज्ञापन


बताया गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर को 16,500 रुपये की बजाय केवल 7500 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं डीएम को मामले से अवगत कराकर जांच बैठा दी गई है। डीपीओ अजीत कुमार के रवैये पर भी नाराजगी जाहिर की। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि इतना लापरवाह डीपीओ कभी नहीं देखा। औचक निरीक्षण की जानकारी के बाद भी न फोन किया न ही किसी को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बसपा नेता याकूब की शामत, परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई

मैं अपने निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने अपने घर अयोध्या आया हूं। अवकाश पर होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी का चार्ज रेस्क्यू अधिकारी मिंदर सिंह के पास है। मैंने उपाध्यक्ष को बता दिया था। - अजीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed