{"_id":"627fad9869d5815b3f0937ba","slug":"shamli-news-two-brothers-has-died-by-drowned-in-yamuna-river-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 May 2022 06:56 PM IST
सार
दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया। वहीं दोनों युवकों की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
1 of 6
दोनों किशोरों के फाइल फोटो और विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया। वहीं दोनों युवकों की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बताया गया कि एक साथ दो चचेरे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा है और घरों में चूल्हे भी नहीं जले।
ऐसे हुई दो चचेरे भाइयों की मौत
शामली जनपद के कांधला में पूर्वी यमुना नहर में नहाते वक्त दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कहा लेकिन परिजनों ने बिना कार्रवाई ही दोनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
2 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
यमुना नहर में गए थे नहाने
मरने वाले किशोर बिलाल (16) और सागर (13) नई बस्ती, कांधला के रहने वाले और आपस में चचेरे भाई थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ये दोनों पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। इस दौरान दा गोल्ड स्कूल के पीछे फजलपुर पुल पर इन्होंने नहाने के लिए नहर में छलांग लगाई तो गहरे पानी में डूबते चले गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों को बेसुध हालत में बाहर निकाला। पुलिस और परिजन उपचार के लिए लेकर शामली पहुंचे, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
3 of 6
किशोरों को तलाश करते लोग।
- फोटो : amar ujala
नहर की गहराई भांप नहीं पाए दोनों चचेरे भाई
भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए दोस्तों संग नहाने गए दो चचेरे भाई पूर्वी यमुना नहर की गहराई भांप नहीं पाए। अन्य लोगों को नहर के पुल से छलांग लगाते देख वह भी नहर में कूद गए। देखते ही देखते पानी की धारा में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
बिलाल के भाई साहिल ने बताया कि दोनों चचेरे भाई शाम के समय घर में गर्मी अधिक होने के कारण नहर पुल पर नहाने के लिए कह कर गए थे। दोनों वहां पर पुल के नीचे अधिक गहराई होने के कारण वापस नहीं निकल पाए और डूब गए। दोनों के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। किसी तरह से मेहनत कर परिजन दोनों को शिक्षा ग्रहण करा रहे थे। बिलाल कक्षा-10 और अय्यूब कक्षा-9 में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मियों की तत्परता भी नहीं बचा सकी जान
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। खंद्रावली चौकी पर तैनात कांस्टेबल राजदीप नागर ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन करते हुए दोनों को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में पुलिस की गाड़ी में दोनों किशोरों को लेकर शामली अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों किशोरों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।